CG ACCIDENT : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को मारी ठोकर, दोनों की मौत

बालोद।  जिले में रविवार को हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना अछोली गांव के पास हुई, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए।

घटना देवरी थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक दोनों युवक भुरकाभाट गांव के रहने वाले थे। वे किसी काम से बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान अछोली गांव के पास सामने से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

ड्राइवर को हिरासत में लिया

सूचना मिलते ही देवरी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। आरोपी ट्रक ड्राइवर को मौके से ही हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जांच में ट्रक चालक की लापरवाही सामने आई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ट्रक को जब्त कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

मन की बात में छत्तीसगढ़ का निरंतर जिक्र गौरव की बात : मुख्यमंत्री साय

00 प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ में काले हिरण संरक्षण प्रयासों की सराहना कर बढ़ाया प्रदेश का मान 00 जनभागीदारी और नवाचार को राष्ट्रीय मंच पर मिल...

CHHATTISGARH NEWS

मन की बात में छत्तीसगढ़ का निरंतर जिक्र गौरव की बात : मुख्यमंत्री साय

00 प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ में काले हिरण संरक्षण प्रयासों की सराहना कर बढ़ाया प्रदेश का मान 00 जनभागीदारी और नवाचार को राष्ट्रीय मंच पर मिल...

RAIGARH NEWS

पारिवारिक नाराजगी में बेटे ने मां पर फावड़े से किया जानलेवा हमला—महिला की मौके पर मौत, रैरूमाखुर्द की घटना

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा हत्या के बाद पिता पर भी हमला करने दौड़ा आरोपी, रैरूमाखुर्द पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी दबोचाघटना में...