सेंट्रल छत्तीसगढ़ में 2 दिन लू का अलर्ट: राजनांदगांव 44° पार, फिर 2-3° गिर सकता है तापमान

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों भीषण गर्मी का असर बना हुआ है और खासकर सेंट्रल इलाके लू की चपेट में हैं। मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों के लिए मध्य छत्तीसगढ़ में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है।

राजनांदगांव में तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों को दिनभर भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

हालांकि राहत की उम्मीद भी जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2 से 3 दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट आ सकती है। उत्तर प्रदेश से पश्चिम बंगाल तक बनी ट्रफ लाइन के असर से प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने के संकेत हैं। इस दौरान हल्की बारिश, गरज-चमक और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

सोमवार को बिलासपुर और मुंगेली में शाम के समय तेज आंधी और बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। हालांकि कई इलाकों में बिजली गिरने का खतरा भी बना हुआ है और रात के समय भी उमस बनी रह सकती है।

राजधानी रायपुर में भी दोपहर या शाम तक मौसम बदल सकता है। यहां अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। बादल छाने और हल्की हवाओं से थोड़ी राहत मिल सकती है।

मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल दो दिन तक गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा, लेकिन उसके बाद तापमान में गिरावट से राहत मिलने की उम्मीद है। तब तक लोगों को लू और तेज गर्मी से बचाव के लिए सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायपुर : राजस्व मामलों में देरी बर्दाश्त नहीं, समय पर निपटाएं नामांतरण और बंटवारा-मंत्री टंक राम वर्मा

रायपुर - छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष धमतरी में कल आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान प्रशासनिक...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

राज्यपाल रमेन डेका आज रायगढ़ प्रवास परजिला एवं विकासखंड स्तरीय चर्चा में होंगे शामिल, कल ओपी जिंदल विश्वविद्यालय के छठवें दीक्षांत समारोह में करेंगे...

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ रायगढ़, 31 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका दो दिवसीय प्रवास पर आज रायगढ़ पहुंचेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के...