VIP वार्ड में सिस्टम तार-तार: विधायक और अध्यक्ष के गढ़ में आग की भेंट चढ़ा ‘हमर क्लिनिक’, उद्घाटन के बाद भी ताले में कैद थीं सुविधाएं, साजिश की आशंका

खैरागढ़। जिला मुख्यालय के वार्ड 12 अमलीपारा में प्रशासनिक लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहाँ लाखों की लागत से निर्मित ‘हमर क्लिनिक’ भवन में सोमवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई, जिससे चिरायु योजना (RBSK) के कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर खाक हो गए। सुबह वार्डवासियों की सूचना पर फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।

अमलीपारा वार्ड की संवेदनशीलता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि यहाँ स्थानीय विधायक और नगर पालिका अध्यक्ष दोनों का निवास है। विडंबना यह है कि कांग्रेस सरकार में उद्घाटन के बावजूद यहाँ स्वास्थ्य सेवाएं कभी शुरू नहीं हो सकीं। विभाग ने इसे जनसेवा के बजाय चिरायु योजना के दस्तावेजों का गोदाम बना दिया था।
CMHO डॉ. आशीष शर्मा ने बताया कि भवन में बिजली कनेक्शन नहीं होने से शॉर्ट-सर्किट की संभावना शून्य है। ऐसे में किसी असामाजिक तत्व द्वारा आग लगाने की आशंका प्रबल है। खैरागढ़ पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। यह घटना जनप्रतिनिधियों की उदासीनता और प्रशासन की घोर लापरवाही को उजागर करती है।
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा द्वारा विशाल भंडारा का आयोजन सोमवती अमावस्या व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जोन चार अमर सुल्तानिया के जन्म दिवस के...

जांजगीर चांपा। मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा जांजगीर-नैला द्वारा सोमवती अमावस्या के पावन पर्व पर एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया के जन्मदिवस के...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

बंदी संजय बघेल की मृत्यु प्रकरण : उपलब्ध साक्ष्यों एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस का पक्षडिजिटल एविडेंस के आधार पर एसएसपी शशि...

सीसीटीवी में कैद घटनाक्रम : थाना परिसर में आरोपित के साथ सामान्य एवं संवेदनशील व्यवहारपरिजनों की मौजूदगी में  गिरफ्तारी से जेल रवाना होने तक...