BREAKING: रायपुर की प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग, पूरा गोदाम जलकर खाक, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर

रायपुर।  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सड्डू इलाके में गुरुवार सुबह एक प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। कवल मल्टीलेयर प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी इस आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया और पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। अब तक 5 से अधिक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं, जबकि अतिरिक्त संसाधन भी लगातार भेजे जा रहे हैं। पुलिस और फायर ब्रिगेड की संयुक्त टीम राहत एवं बचाव कार्य में लगी हुई है।

तेजी से फैली लपटें, नियंत्रण में लाना चुनौती
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग बेहद तेजी से फैली और देखते ही देखते पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। प्लास्टिक सामग्री के कारण आग और अधिक भड़क गई, जिससे उसे नियंत्रित करना मुश्किल हो रहा है।

विधानसभा थाना क्षेत्र का मामला, जांच जारी
यह घटना विधानसभा थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई है। प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और हालात पर नजर रखे हुए हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। नुकसान का आकलन आग पर काबू पाने के बाद ही किया जाएगा।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

ओ.डी. दीवान मेमोरियल स्कूल,सोठी का भव्य शुभारंभ 17 जून को

जांजगीर-चांपा।सोठी रामकली दीवान एजुकेशनल सोसायटी (चांपा) द्वारा संचालित ओ.डी. दीवान मेमोरियल स्कूल, सोठी के नवीन परिसर का भव्य उद्घाटन समारोह 17 जून 2026,...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

ग्रामीण आजीविका को मिलेगा नया आधार, आधुनिक बकरी-मुर्गी पालन मॉडल से सशक्त होंगे ग्रामीण

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ 7 ग्राम पंचायतों में स्वीकृत हुए आधुनिक बकरी पालन शेडरायगढ़, 13 जून 2026/ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने, पशुपालकों...