नारयणपूर ब्रेकिंग न्यूज़: IED ब्लास्ट में DRG के 3 जवान घायल…

नारायणपुर। कांकेर और नारायणपुर जिले की सरहद पर शनिवार को डी-माइनिंग और एरिया डॉमिनेशन ऑपरेशन के दौरान IED ब्लास्ट हो गई है। ब्लास्ट की चपेट में DRG के 3 जवान आ गए हैं। जख्मी हालत में उन्हें मौके से बाहर निकाला जा रहा है। मामला कांकेर के छोटे बेठिया थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, उस इलाके में नक्सलियों ने पहले से ही IED प्लांट कर रखी थी। जवान डी-माइनिंग, एरिया डॉमिनेशन और सर्च ऑपरेशन के लिए रवाना हुए थे। जवान इलाके में माइन डिटेक्शन का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान ब्लास्ट की चपेट में आने से कांकेर डीआरजी (DRG) के तीन जवान घायल हो गए। ये पूरा इलाका छोटेबेठिया थाना क्षेत्र का है जो कांकेर-नारायणपुर सीमा से लगा हुआ है। घायल जवानों को तत्काल सुरक्षित स्थान पर लाया गया है। जहां इनका इलाज जारी है। मामले की पुष्टि बस्तर IG सुंदरराज पी ने की है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

रेलवे ट्रैक किनारे लाश मिली, कोरबा की घटना

कोरबा। उरगा थाना क्षेत्र के मड़वारानी केबिन के पास रेलवे ट्रैक किनारे एक युवक का शव मिला। शव रेलवे के बिजली खंभे के तार...

CHHATTISGARH NEWS

रेलवे ट्रैक किनारे लाश मिली, कोरबा की घटना

कोरबा। उरगा थाना क्षेत्र के मड़वारानी केबिन के पास रेलवे ट्रैक किनारे एक युवक का शव मिला। शव रेलवे के बिजली खंभे के तार...

RAIGARH NEWS

धरमजयगढ़ ट्रैक्टर हादसा मामले की जांच में साक्ष्य छुपाने का खुलासा, आरोपी पर बढ़ी धाराएं

मीडिया में चल रही खबरों का एसएसपी शशि मोहन ने लिया संज्ञान, एसडीओपी धरमजयगढ़ से कराई गई जांच ब्यूरो चीफ ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़...