CG NEWS: पोते को देखने जा रही दादी की दर्दनाक मौत, ट्रेलर ने 100 मीटर तक घसीटा शव

भिलाई। भिलाई के नेहरू नगर स्थित नेशनल हाईवे पर शनिवार को दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव निवासी 60 वर्षीय हेमिन बाई की ट्रेलर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हेमिन बाई अपने बेटे भोजराज पटेल के साथ रायपुर लौट रही थीं। बेटे के घर हाल ही में नवजात बच्चे का जन्म हुआ था और भोजराज अपनी मां को पोते से मिलाने डोंगरगांव के सोरली गांव से लेकर आ रहा था, लेकिन घर पहुंचने से पहले ही खुशियां मातम में बदल गईं

जानकारी के मुताबिक बाइक से रायपुर की ओर जा रहे मां-बेटे को पीछे से तेज रफ्तार ट्रेलर चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में हेमिन बाई सड़क पर गिर गईं और ट्रेलर के पिछले टायर के नीचे उनका सिर आ गया। आरोप है कि चालक ने वाहन नहीं रोका और शव को करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। घटना के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

भोजराज पटेल रायपुर के कोटा भवानीपुर इलाके में निवास करता है। वह अपने बच्चे के जन्म के बाद मां को घर लाने गांव गया था, लेकिन रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मॉर्चुरी में रखवाया गया। पुलिस ने ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस हृदयविदारक घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

CG – पति बना जल्लाद : आरोपी ने गला घोंटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, इस वजह दिया वारदात को अंजाम

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर...

CHHATTISGARH NEWS

CG : छत्तीसगढ़ की बेटी का कमाल, UPSC IFS परीक्षा में सुष्मिता सिंह ने मारी बाजी

राजनांदगांव । संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा घोषित भारतीय वन सेवा परीक्षा 2025 के अंतिम परिणाम में छत्तीसगढ़ की बेटी सुष्मिता सिंह ने...

RAIGARH NEWS

जनगणना-2027 : जिले में मकान सूचीकरण और मकान गणना का कार्य तेजी से जारीलैलूंगा में अधिकारियों ने किया निरीक्षण, प्रगणकों की तकनीकी समस्याओं का...

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़, 9 मई 2026/ जनगणना-2027 के प्रथम चरण अंतर्गत रायगढ़ जिले में मकान सूचीकरण एवं मकान गणना का कार्य...