पीडब्ल्यूडी और सामान्य प्रशासन विभाग में असिस्टेंट इंजीनियर के 46 पदों पर होगी भर्ती

spot_img

00 13 मई से कर सकते है आवेदन
रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) ने स्टेट इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके तहत लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) में 46 पदों पर असिस्टेंट इंजीनियरों की नियुक्ति की जाएगी। पीडब्ल्यूडी में सिविल, इलेक्ट्रिकल और मेकेनिकल जबकि सामान्य प्रशासन विभाग में सिविल में भर्ती की जाएगी। नोटिफिकेशन के अनुसार, 13 मई को दोपहर 12 बजे से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इच्छूक अभ्यर्थी 11 जून, रात 11.59 बजे तक सीजीपीएससी की वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। परीक्षा की संभावित तारीख 16 अगस्त है। अभ्यर्थी आवेदन में त्रुटि सुधार 12 से 14 जून तक कर सकेंगे। सशुल्क त्रुटि सुधार 15 से 17 जून तक किए जा सकेंगे।
असिस्टेंट इंजीनियर के पदों में भर्ती के लिए ऐसे अभ्यर्थी जो मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सिविल, यांत्रिकी या विद्युत में बीई / बीटेक उपाधि हो वे आवेदन कर सकते है। अभ्यर्थी की उम्र 21 से 30 वर्ष तक (1 जनवरी 2026 की स्थिति में) होनी चाहिए। छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है, उनके लिए आयु सीमा 40 वर्ष होगी। आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु 45 वर्ष है। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। लिखित परीक्षा में 150-150 अंकों के दो बहु विकल्पीय प्रश्न पत्र होंगे। इसमें पहला सामान्य अध्ययन और दूसरा इंजीनियरिंग का होगा। परीक्षा में ऋणात्मक अंक का प्रावधान नहीं है। लिखित परीक्षा पास करने वालों को 75 अंकों के साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। परीक्षा पाठ्यक्रम के संबंध में जानकारी के लिए सीजीपीएससी की वेबसाइट देख सकते है।
पदों का विवरण
असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल): 42 पद
असिस्टेंट इंजीनियर (विद्युत/यांत्रिकी): 3 पद
असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल): 1 पद

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Mahanadi Baadh : बलौदाबाजार में महानदी उफान पर, गंगरेल बांध के गेट खुलने से बाढ़ का खतरा बढ़ा 48 घंटे की बारिश से नदी-नाले उफान...

CHHATTISGARH NEWS

Mahanadi Baadh : बलौदाबाजार में महानदी उफान पर, गंगरेल बांध के गेट खुलने से बाढ़ का खतरा बढ़ा 48 घंटे की बारिश से नदी-नाले उफान...

RAIGARH NEWS

🌞 आज का राशिफल — 26 सितंबर 2026, शनिवार

आज भाद्रपद पूर्णिमा है और चंद्रमा के मीन राशि में गोचर का उल्लेख पंचांग/ज्योतिष स्रोतों में है। नीचे 12 राशियों का सामान्य दैनिक राशिफल...