सुशासन तिहार 2026: घरघोड़ी जनसमस्या निवारण शिविर में 900 से अधिक आवेदन प्राप्त



कई समस्याओं का मौके पर हुआ समाधान, प्रशासनिक अमला पहुंचा आमजन के बीच

विभागीय स्टॉलों के माध्यम से दी गई योजनाओं की जानकारी, हितग्राहियों को वितरित की गई सामग्री

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा


रायगढ़, 11 मई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप शासन की योजनाओं एवं प्रशासनिक सेवाओं को गांव-गांव तक पहुंचाकर आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं संवेदनशील समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले में सुशासन तिहार 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में घरघोड़ा विकासखण्ड के ग्राम घरघोड़ी में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में ग्रामीणों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली, जहां 20 ग्राम पंचायतों से 900 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। शिविर में कई समस्याओं का मौके पर ही निराकरण कर लोगों को राहत प्रदान की गई।
          शिविर में विभिन्न विभागों के जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशासनिक टीम ने आमजनों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने राजस्व, राशन कार्ड, पेंशन, प्रधानमंत्री आवास, पेयजल, विद्युत, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। प्राप्त आवेदनों में से अनेक मामलों का निराकरण मौके पर ही कर दिया गया, जबकि शेष आवेदनों को नियमानुसार प्रक्रिया में लेकर शीघ्र निराकरण का भरोसा दिलाया गया।
           शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने ग्रामीणों को योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं मिलने वाले लाभों के संबंध में विस्तार से अवगत कराया। जनप्रतिनिधियों ने भी आमजनों से शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की। सुशासन तिहार के तहत आयोजित इस शिविर में विभिन्न योजनाओं से संबंधित हितग्राहियों को सामग्री एवं लाभ भी वितरित किए गए। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, कृषि तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं के हितग्राहियों को प्रमाण पत्र एवं आवश्यक सामग्री प्रदान की गई।
          श्री अरूणधर दीवान एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने एक ही मंच पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी एवं त्वरित सुनवाई की व्यवस्था की सराहना करते हुए इसे शासन की जनहितैषी पहल बताया। शिविर में पहुंचे लोगों ने कहा कि इससे उन्हें अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं और गांव स्तर पर ही समाधान मिल रहा है। उल्लेखनीय है कि सुशासन तिहार के अंतर्गत लगातार विभिन्न ग्राम पंचायतों में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इस अवसर पर एसडीएम घरघोड़ा श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी सहित जिला एवं ब्लाक स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

तमनार के ग्राम कुंजेमुरा में जनसमस्या निवारण शिविर 12 मई को
इसी क्रम में 12 मई 2026 को तमनार विकासखंड के ग्राम कुंजेमुरा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया जाएगा, जहां क्षेत्र के ग्रामीण अपनी समस्याएं एवं मांगें प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत कर सकेंगे।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

सिरगिट्टी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अशांति फैलाने और अड्डेबाजी करने वाले 10 आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश

बिलासपुर। जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने अशांति फैलाने वाले एवं अड्डेबाजों के खिलाफ सख्त अभियान चलाते...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

तीर-धनुष, लोहे का कत्ता के साथ लोगों को धमका रहा आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में कार्रवाईघरघोड़ा पुलिस ने सूझबूझ से घेराबंदी कर आरोपी को...

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़    26 जुलाई, रायगढ़ । ग्राम बरौनाकुंडा में लोहे का कत्ता और तीर-धनुष लेकर ग्रामीणों में दहशत फैलाने वाले...