छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 77 ट्रेनें प्रभावित: 65 एक्सप्रेस और 12 पैसेंजर ट्रेनें कैंसिल, 7 से 19 जून तक यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

रायपुर। छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली 77 ट्रेनों को रेलवे ने अलग-अलग तारीखों में रद्द कर दिया है। इनमें 65 एक्सप्रेस और 12 पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं। ये ट्रेनें 7 जून से 19 जून के बीच प्रभावित रहेंगी। इसके अलावा 8 ट्रेनों का रूट बदला गया है, 6 ट्रेनें बीच रास्ते में ही समाप्त होंगी और 5 ट्रेनें देरी से चलेंगी।

रेलवे प्रशासन ने यह फैसला बिलासपुर रेल मंडल के चांपा स्टेशन में चौथी रेल लाइन जोड़ने के काम के चलते लिया है। इस कारण छत्तीसगढ़ के साथ-साथ मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, पश्चिम बंगाल, गुजरात, झारखंड, ओडिशा, राजस्थान और पंजाब जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। समर सीजन में बड़ी संख्या में यात्रियों की बुकिंग पहले से होने के कारण ट्रेनों के रद्द होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

यात्रियों को राहत देने के लिए रेलवे ने कोरबा-रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस को अस्थायी रूप से पैसेंजर ट्रेन बनाकर चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन 8 से 19 जून तक केवल कोरबा और बिलासपुर के बीच संचालित होगी।

रेलवे ने कई ट्रेनों के रूट भी बदले हैं। हावड़ा-पुणे दुरंतो, सीएसएमटी-हावड़ा दुरंतो, ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस और भुवनेश्वर-एलटीटी एक्सप्रेस अब रायपुर, टिटलागढ़ और झारसुगुड़ा होकर चलेंगी। वहीं गोंडवाना एक्सप्रेस, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस और विशाखापट्टनम-कोरबा लिंक एक्सप्रेस को बीच रास्ते में ही समाप्त किया जाएगा।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में 206 किलोमीटर लंबी चौथी रेल लाइन का काम चल रहा है, जिसमें 180 किलोमीटर से ज्यादा निर्माण पूरा हो चुका है। रेलवे का कहना है कि यह परियोजना पूरी होने के बाद ट्रेनों की आवाजाही आसान होगी, नई ट्रेनें चल सकेंगी और यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

विराट कोहली के नाम रिकॉर्ड्स की बारिश: टी-20 में सबसे तेज 14 हजार रन पूरे, IPL में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बने

दिल्ली। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से...

CHHATTISGARH NEWS

दुर्ग में क्रिकेट खेलते युवक पर गिरी बिजली: मैदान से लौटते समय हादसा, रायपुर-बिलासपुर में भी आंधी और बारिश

दुर्ग। बंगाल की खाड़ी में बने मौसम सिस्टम का असर अब छत्तीसगढ़ में दिखाई देने लगा है। प्रदेश के कई जिलों में मौसम अचानक बदल...

RAIGARH NEWS

माटी से गढ़ी नई पहचान, बांसनपाली की मालती कुंभकार बनीं ‘लखपति दीदी’बिहान, माटी कला बोर्ड और हस्तशिल्प योजनाओं से जुड़कर बदली जिंदगी, अब राज्यभर...

रायगढ़, 13 मई 2026। कहते हैं कि मेहनत और हुनर को सही मंच मिल जाए तो जिंदगी की तस्वीर बदलते देर नहीं लगती। रायगढ़...