पुरुंगा से हाटी मुख्य मार्ग में होगा डब्ल्यूबीएम रोड निर्माण

डीएमएफ मद से 80 लाख रुपए से अधिक की प्रशासकीय स्वीकृति

सड़क निर्माण से विकास को मिलेगी रफ्तार, मुख्य मार्गों से मजबूत होगा गांवों का संपर्क

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा



रायगढ़, 14 मई 2026/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप रायगढ़ जिले में स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क और ग्रामीण विकास को प्राथमिकता देते हुए जिला प्रशासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को लेकर लगातार प्रभावी कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जनप्रतिनिधियों, स्थानीय ग्रामीणों, किसानों, एवं जन भावनाओं को विशेष ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा विकासखंड धरमजयगढ़ अंतर्गत पुरुंगा से हाटी मुख्य मार्ग में डब्ल्यू.बी.एम. सड़क निर्माण के लिए जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) मद से 80 लाख 89 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। सड़क निर्माण कार्य के लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को कार्य एजेंसी नियुक्त किया गया है। सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलने से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है और लोगों ने इसे ग्रामीण विकास की दिशा में बड़ा कदम बताया है।
           पुरुंगा से हाटी मुख्य मार्ग लंबे समय से ग्रामीणों के लिए आवागमन की बड़ी समस्या बना हुआ था। बरसात के दिनों में यह मार्ग और अधिक कठिन हो जाता था, जिससे ग्रामीणों को दैनिक कार्यों के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अब सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलने के बाद क्षेत्र के लोगों को बेहतर और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सकेगी। इस सड़क के निर्माण से सबसे अधिक लाभ विद्यार्थियों को मिलेगा, जिन्हें स्कूल आने-जाने में अब आसानी होगी। वहीं गर्भवती महिलाओं और मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने में भी सुविधा मिलेगी, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच और मजबूत होगी। किसानों को अपनी उपज मंडियों तक पहुंचाने में राहत मिलेगी और धान बेचने के लिए आवागमन आसान हो जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क बनने से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और गांवों का संपर्क मुख्य मार्गों से बेहतर तरीके से जुड़ सकेगा। जिला प्रशासन रायगढ़ द्वारा लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल जैसी आवश्यक सुविधाओं के विस्तार के लिए डीएमएफ मद का प्रभावी उपयोग किया जा रहा है। कलेक्टर ने जिले के दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए हैं, ताकि आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

सिरगिट्टी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अशांति फैलाने और अड्डेबाजी करने वाले 10 आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश

बिलासपुर। जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने अशांति फैलाने वाले एवं अड्डेबाजों के खिलाफ सख्त अभियान चलाते...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

तीर-धनुष, लोहे का कत्ता के साथ लोगों को धमका रहा आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में कार्रवाईघरघोड़ा पुलिस ने सूझबूझ से घेराबंदी कर आरोपी को...

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़    26 जुलाई, रायगढ़ । ग्राम बरौनाकुंडा में लोहे का कत्ता और तीर-धनुष लेकर ग्रामीणों में दहशत फैलाने वाले...