CG – छठी कार्यक्रम से लौट रही युवती से दुष्कर्म,दो आरोपी गिरफ्तार

spot_img

कवर्धा/जिला कबीरधाम के थाना चिल्फी क्षेत्र में युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता द्वारा अपने परिचित के घर आयोजित छठी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद लौटते समय घटना को अंजाम दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना ग्राम सरोदादादर से रानीदहरा मार्ग के बीच जंगल क्षेत्र में हुई। सूचना मिलते ही थाना चिल्फी एवं महिला थाना की टीम मौके पर पहुंची और पीड़िता को तत्काल उपचार व चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई।

पुलिस ने पीड़िता के बयान, प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ तथा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने घटना में संलिप्तता स्वीकार की, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि पहचान परेड एवं अन्य कानूनी प्रक्रिया शेष होने के कारण आरोपियों की फोटो और व्यक्तिगत जानकारी फिलहाल सार्वजनिक नहीं की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

एनएसएस दिवस पर नुक्कड़ नाटक से एड्स जागरूकता का संदेश

रायगढ़, 24 सितंबर। के.एम.टी. शासकीय कन्या महाविद्यालय में एनएसएस दिवस पर छात्राओं ने एड्स जागरूकता पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर सामाजिक जागरूकता का संदेश...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS