WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

21 May 2026 Ka Rashifal: गुरुवार के दिन कर्क-कुंभ सहित 4 राशियों के लिए शुभ रहेगा दिन, पढ़ें दैनिक राशिफल

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37
spot_img

21 May 2026 Ka Rashifal: आज (अधिक) ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और गुरुवार का दिन है। पंचमी तिथि आज सुबह 8 बजकर 27 मिनट तक रहेगी , उसके बाद षष्ठी तिथि लग जाएगी। आज देर रात 2 बजकर 50 मिनट तक पुष्य नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही आज के दिन चंद्रमा अपनी स्वराशि राशि कर्क में संचार करेंगे। आइए ऐसे में जान लेते हैं 21 मई 2026 का राशिफल।

मेष राशि

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आपका सोचा हुआ काम पूरा हो जायेगा। इस राशि के छात्रों के करियर में आज नया बदलाव आयेगा। जो उनके भविष्य के लिए फायदेमंद होगा। आज सेहत बेहतर बनी रहेगी। इस राशि के जो लोग सोशल साइट्स से जुड़े हैं, उनकी जान-पहचान किसी ऐसे व्यक्ति से होगी, जो उनको लाभ पहुंचाएगी। कारोबार में कुछ लोग मददगार साबित होंगे। दोस्तों के साथ बेहतर दिन बीतेगा।

  • शुभ रंग – पर्पल
  • शुभ अंक – 7

वृष राशि

आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ सकती है। किसी काम में आपको सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। किसी दोस्त से मिलने का योग बन रहा है। परिवार से जुड़ी अच्छी खबर आपको मिल सकती है। आप जीवनसाथी के साथ यादगार पल बितायेंगे। आज आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। स्टूडेंट्स को आज अच्छी खबर मिल सकती है। लवमेट के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

  • शुभ रंग – पीला
  • शुभ अंक – 2

मिथुन राशि

आज आपका दिन मिला-जुला अनुभव देने वाला रहेगा। आपको काम में किसी अनुभवी व्यक्ति से मदद मिल सकती है। परिवार के साथ मूवी का प्लान बना सकते हैं। पैसों के लेन-देन करने से आपको बचना चाहिए। अगर आप समय का सदुपयोग करेंगे तो आपको फायदा जरूर मिलेगा। किसी तरह की पुरानी बात पर ध्यान देने से आपको बचना चाहिए। कामकाज की स्थिति मजबूत रहेगी। आप अपनी जिम्मेदारियों के प्रति सजग और गंभीर रहेंगे।

  • शुभ रंग – लाल
  • शुभ अंक – 6

कर्क राशि

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। अपना लक्ष्य निर्धारित करने के लिए आप नई योजना बना सकते हैं। आज आपको सफलता की नई संभावनाओं का एहसास होगा साथ ही अचानक धन लाभ होने की संभावना है। इस राशि के जो लोग नौकरी में है, आज उन्हें सफलता मिल सकती है। आज अपनी योजनाओं तथा गतिविधियों को सीक्रेट रखें। अनुभवी लोगों का सहयोग और मार्गदर्शन आपके लिए सहायक रहेगा। नौकरी में कार्यभार बढ़ने की वजह से थकान रहेगी। इसलिए व्यवस्थित रूप से अपने कार्यों की प्राथमिकताओं पर ध्यान दें। धार्मिक यात्रा पर जाने की प्लानिंग आप कर सकते हैं। ये यात्रा सुखद भी रहेगी। आज आप किसी क्षेत्र में कुछ ऐसा करेंगे, जिससे आपको भरपूर मान-सम्मान मिलेगा।

  • शुभ रंग – मेजेंटा
  • शुभ अंक – 6

सिंह राशि

आज आपका दिन शानदार रहेगा। बच्चों द्वारा आज शुभ समाचार मिलने से घर में ख़ुशी का माहौल रहेगा। साथ ही पिछले कुछ समय से चल रही किसी दुविधा का भी समाधान निकलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर भी सामने आएंगे। व्यापार आगे बढ़ाने के लिए नई योजनाए बनाएंगे, आपको पैसे कमाने के अच्छे मौके मिलेंगे। आपको अपने कामकाज से जुड़े नए आइडियाज मिलेंगे। घर में मेहमानों के आने से माहौल खुशनुमा हो जाएगा।

  • शुभ रंग – हरा
  • शुभ अंक – 5

कन्या राशि

आज आपका दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आपको अपने सोच और व्यवहार को संतुलित रखने का प्रयास करें। आज किसी अनजान व्यक्ति पर ज्यादा भरोसा करने से आपको बचना चाहिए। बौद्धिक एकाग्रता में बढ़ोतरी होगी। आज आपको महत्वपूर्ण फैसले लेने से बचना चाहिए। सावधानी से काम करें। मन में किसी काम को लेकर व्यर्थ की चिंता हो सकती है। आपके प्रतिद्वंदी आपको परेशान नही करेंगे और आपकी पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। भागदौड़ अधिक होगी पूराने दोस्तों से मुलाकात हो होने की संभावना है, व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। ऑफिस का काम रोज की तुलना में अधिक हो सकता है। सोच-समझकर बोलना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी।

  • शुभ रंग – सफेद
  • शुभ अंक – 8

तुला राशि

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। ऑफिस में सभी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। अचानक नए स्रोतों से हुआ धन लाभ आपकी आर्थिक स्थिति को संतुलित कर देगा। आप शाम तक किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं। किसी पुराने मित्र से मिलकर आपका मन प्रसन्न होगा। लवमेट के लिये आज का दिन फेवरेबल रहेगा। आज शुभ समाचार आपको मिलने वाला है। आज मेहनत का पूरा फल आपको मिलेगा। रचनात्मक कामों में आप सफल रहेंगे। आज आप खुद को बदली हुई भूमिका में महसूस करेंगे। पैसों का उपयोग सही तरीके से करेंगे और जीवन में संतुलन बनाए रखेंगे।

  • शुभ रंग – ग्रे
  • शुभ अंक – 4

वृश्चिक राशि

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। ऑफिस के काम में आप बिजी हो सकते हैं। किसी मुद्दे को लेकर आप अपनी बात दूसरों के सामने रख सकते हैं, जिसका प्रभाव कुछ लोगों पर साफ दिखेगा। इस राशि के छात्रों को अपने शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। आज परिवार के कुछ जरूरी मामले अनदेखा करने से आपको बचना चाहिए। मित्रों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। आपको अपने खर्चे पर कंट्रोल करना चाहिए।

  • शुभ रंग – नीला
  • शुभ अंक – 8

धनु राशि

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। थोड़ी-सी मेहनत करके आप अपने उद्देश्यों को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति में काफी सुधार हो सकता है। व्यावसायिक कार्यों के लिहाज़ से आज का दिन बेहतर है। आप हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश करेंगे साथ ही आज ध्यान रखें कि आपके सरल स्वभाव का कुछ लोग नाजायज फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। आज अपनी योजनाओं व गतिविधियों को किसी के साथ भी शेयर ना करें। वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। ऑफिस का बढ़िया माहौल आपको खुश कर सकता है।

  • शुभ रंग – हरा
  • शुभ अंक – 2

मकर राशि

आज का दिन बढ़िया रहेगा। आज किसी भी काम को करने से पहले उससे संबंधित जानकारी हासिल करने से ज्यादा सफलता मिलेगी। आप अपनी प्रतिभा को पहचाने और पूरी ऊर्जा के साथ अपनी दिनचर्या व कार्यप्रणाली को व्यवस्थित रखेंगे। किसी बात को लेकर भाई-बहन के साथ विचार करेंगे, किसी नये काम की योजना बना सकते है। आप बच्चों के साथ टाइम स्पेंड कर सकते हैं। आप नए काम पर सोच-विचार कर सकते हैं। आज जीवनसाथी आपसे प्रसन्न रहेंगे, किसी काम में उनकी सलाह कारगर साबित होगी। आज प्रत्येक कार्य को सही तरीके से पूरा करने की कोशिश करें । आपको अपने पद और आय को एक समान या बढ़ाने के अवसर प्राप्त होंगे।

  • शुभ रंग – सिल्वर
  • शुभ अंक – 9

कुंभ राशि

आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। किसी खास काम में आपको फायदा मिल सकता है। भाई-बहन के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। जीवनसाथी आपकी बात से प्रभावित हो सकते हैं। बिजनेस के मामलों में दिन अच्छा हो सकता है। सामाजिक कामों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। कार्यस्थल पर आपको सहकर्मियों का सहयोग मिल सकता है। कुछ नए कामकाज आपके सामने आयेंगे और उसके लिए जरूरी लोगों से भी मुलाकात हो सकती है। आप आज किसी से अपने मन की बात को शेयर करेंगे, वे आपकी बातों की अहमियत देंगे। परिवार में लोग आपकी बातों का पूरा मान रखेंगे।

  • शुभ रंग – पिंक
  • शुभ अंक – 6

मीन राशि

मीन राशि वालों आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। परिवार वालों के साथ धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जायेंगे। आपके मित्रों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। आर्थिक रूप से आपको लाभ की प्राप्ति होगी। आपके काम में नयापन आयेगा। अपनों से नजदीकियां बढ़ाने का अवसर मिलेगा। आपको शुभ सूचना प्राप्त होगी। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आपके कामकाज की क्षमता बढ़ेगी, जिससे कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ने के योग हैं। लवमेट एक दूसरे के साथ खुशी के पल व्यतीत करेंगे।

  • शुभ रंग – सी ग्रीन
  • शुभ अंक – 1
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

मेहनत को पूरी दुनिया सलाम करती है : ओझा — दिल्ली इंटरनेशनल स्कूल गुड़ी में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

सीपत (अंजनी कुमार साहू) : दिल्ली इंटरनेशनल स्कूल गुड़ी 5 सितंबर शिक्षक दिवस बड़े ही धूम धाम के साथ मनाया गया, सर्व प्रथम दीप...

CHHATTISGARH NEWS

मेहनत को पूरी दुनिया सलाम करती है : ओझा — दिल्ली इंटरनेशनल स्कूल गुड़ी में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

सीपत (अंजनी कुमार साहू) : दिल्ली इंटरनेशनल स्कूल गुड़ी 5 सितंबर शिक्षक दिवस बड़े ही धूम धाम के साथ मनाया गया, सर्व प्रथम दीप...

RAIGARH NEWS

10 साल से खड़ा Jio टावर, फिर भी मोबाइल में ‘No Network’! लैलूँगा के इस गांव की कहानी हैरान करने वाली

10 साल से खड़ा Jio टावर, फिर भी मोबाइल में ‘नो नेटवर्क’!गोसाईडीह में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा—टावर बना शोपीस, नेटवर्क के इंतजार में बीत...