महिला थाना की त्वरित कार्रवाई — छेड़खानी के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर



आरोपी शादीशुदा महिला को लगातार कॉल कर करता था परेशान, घर में घुसकर की छेड़खानी

महिला थाना प्रभारी और टीम की तत्परता से आरोपी दबोचा गया

एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश — महिला संबंधी अपराधों में रायगढ़ पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति, आरोपियों पर होगी त्वरित और कड़ी वैधानिक कार्रवाई

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा


    21 मई, रायगढ़ । महिला थाना रायगढ़ ने छेड़खानी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी लम्बोदर भोय पिता प्रहलाद भोय उम्र 33 वर्ष निवासी तिलाईपारा समकेरा थाना तमनार जिला रायगढ़ को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। प्रकरण में पीड़िता द्वारा दिनांक 20.05.2026 को महिला थाना पहुंचकर लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पीड़िता ने बताया कि उसका विवाह वर्ष 2020 में सामाजिक रीति-रिवाज से हुआ था। विवाह से पहले ग्राम महलोई थाना तमनार निवासी लम्बोदर भोय से उसकी बातचीत होती थी, लेकिन विवाह के बाद उसने आरोपी से संपर्क समाप्त कर उसका नंबर ब्लॉक कर दिया था।

        रिपोर्ट के अनुसार विवाह के करीब डेढ़ वर्ष बाद आरोपी अलग-अलग मोबाइल नंबरों से लगातार कॉल कर महिला को परेशान करने लगा। मना करने के बावजूद वह नए-नए नंबरों से संपर्क करता रहा। पीड़िता ने बताया कि दिनांक 18.05.2026 की शाम घर में कोई नहीं होने का फायदा उठाकर आरोपी उसके घर पहुंचा और गलत नियत से छेड़खानी करने लगा। महिला के शोर मचाने पर परिवार के सदस्य और आसपास के लोग पहुंचे, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

     प्रार्थिया की रिपोर्ट पर महिला थाना में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 49/2026 धारा 331(4), 74 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त द्वारा तत्काल टीम गठित कर आरोपी की पतासाजी की गई। पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी लम्बोदर भोय को उसके घर से गिरफ्तार किया। थाना लाकर पूछताछ करने पर आरोपी ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

     एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी, डीएसपी उन्नति ठाकुर के मार्गदर्शन में आरोपी की गिरफ्तारी एवं प्रकरण में त्वरित कार्रवाई में महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त, सहायक उप निरीक्षक सरस्वती महापात्रे, प्रधान आरक्षक संदीप भगत, राजेश उरांव एवं हमराह स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश

       महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर रायगढ़ पुलिस की कड़ी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। छेड़खानी, उत्पीड़न या महिला संबंधी अपराध को गंभीरता से लेते हुए तत्काल वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

ऑपरेशन “आघात” के तहत अवैध शराब कारोबार पर रायगढ़ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई — भूपदेवपुर, पुसौर और लैलूंगा में 3 आरोपी गिरफ्तार, 31.155 लीटर...

हाईवे किनारे पान ठेला में अंग्रेजी-देशी शराब बिक्री की शिकायत पर भूपदेवपुर पुलिस और आबकारी टीम की संयुक्त कार्रवाई, आरोपी के पास से भारी...

CHHATTISGARH NEWS

CG : निजी स्कूलों की मनमानी पर सख्त हुई सरकार, फीस और किताबों की जांच के लिए बनी निगरानी समितियां

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाम कसने के लिए बड़ा कदम उठाया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रदेशभर में जिला...

RAIGARH NEWS

ऑपरेशन “आघात” के तहत अवैध शराब कारोबार पर रायगढ़ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई — भूपदेवपुर, पुसौर और लैलूंगा में 3 आरोपी गिरफ्तार, 31.155 लीटर...

हाईवे किनारे पान ठेला में अंग्रेजी-देशी शराब बिक्री की शिकायत पर भूपदेवपुर पुलिस और आबकारी टीम की संयुक्त कार्रवाई, आरोपी के पास से भारी...