WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

बिलासपुर को मिली हाईटेक मोबाइल फोरेंसिक वेन, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू और दिग्गज नेताओं ने दिखाई हरी झंडी

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37
spot_img

बिलासपुर।  बिलासपुर में आज न्याय और अपराध अनुसंधान के क्षेत्र में एक बड़ा कदम उठाया गया है। बिलासा गुड़ी में आयोजित एक गरिमामय समारोह में आधुनिक सुविधाओं से लैस ‘मोबाइल फोरेंसिक वेन’ का भव्य शुभारंभ किया गया। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की मुख्य उपस्थिति और बिलासपुर के तमाम दिग्गज जनप्रतिनिधियों व आला अधिकारियों की मौजूदगी में इस वेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौरान राज्य के डिप्टी सीएम अरुण साव और पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक भी वर्चुअली कार्यक्रम से जुड़े।

इस नई सुविधा से अब गंभीर अपराधों के मामलों में मौके पर ही वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए जा सकेंगे, जिससे जांच प्रक्रिया में तेजी आएगी। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने जहां इस वेन को अपराधियों के खिलाफ बड़ा हथियार बताया, वहीं राहुल गांधी की अमर्यादित टिप्पणी और तेल की बढ़ती कीमतों जैसे राजनीतिक व समसामयिक मुद्दों पर भी खुलकर अपनी बात रखी। बिलासा गुड़ी में आयोजित इस शुभारंभ कार्यक्रम में बिलासपुर के राजनीतिक और प्रशासनिक अमले की बड़ी मौजूदगी रही। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के साथ पूर्व मंत्री एवं बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, तखतपुर विधायक धरमजीत सिंह, महापौर पूजा विधानी सहित आईजी और एसएसपी ने संयुक्त रूप से मोबाइल फोरेंसिक वेन को हरी झंडी दिखाई।

इस अत्याधुनिक वेन की खासियत बताते हुए केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने कहा कि अब पुलिस को वैज्ञानिक साक्ष्यों के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इस मोबाइल फोरेंसिक वेन के जरिए अपराध स्थल पर पहुंचते ही सूक्ष्म से सूक्ष्म और बेहद संवेदनशील सबूतों को तुरंत और सुरक्षित तरीके से एकत्रित किया जा सकेगा। इससे न केवल जांच की गुणवत्ता में सुधार होगा, बल्कि पुख्ता वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जा सकेगी, जिससे कोई भी गुनहगार कानून के शिकंजे से बच नहीं पाएगा।

वहीं, आम जनता से जुड़े संवेदनशील मुद्दे यानी तेल की बढ़ती कीमतों पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री ने स्पष्ट किया कि ईंधन के दाम पूरी तरह से वैश्विक परिस्थितियों और अंतरराष्ट्रीय बाजार के उतार-चढ़ाव पर निर्भर करते हैं, जिसका समाधान वैश्विक स्तर के समीकरणों से ही तय होता है। बिलासपुर पुलिस के बेड़े में शामिल हुई यह फोरेंसिक वेन और मंत्री का यह राजनीतिक बयान आज दिनभर जिले में चर्चा का विषय बना रहा ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

बंजर पड़ी जमीन में लहलहाई फसल, ग्राफ्टेड बैंगन और टमाटर की खेती से किसान ने कमाए 4.25 लाख रुपये

रायगढ़, 5 सितम्बर 2026/ लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान श्री एतवार साय पैकरा ने आधुनिक तकनीक और उद्यानिकी विभाग की सलाह से...

CHHATTISGARH NEWS

बंजर पड़ी जमीन में लहलहाई फसल, ग्राफ्टेड बैंगन और टमाटर की खेती से किसान ने कमाए 4.25 लाख रुपये

रायगढ़, 5 सितम्बर 2026/ लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान श्री एतवार साय पैकरा ने आधुनिक तकनीक और उद्यानिकी विभाग की सलाह से...

RAIGARH NEWS

बंजर पड़ी जमीन में लहलहाई फसल, ग्राफ्टेड बैंगन और टमाटर की खेती से किसान ने कमाए 4.25 लाख रुपये

रायगढ़, 5 सितम्बर 2026/ लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान श्री एतवार साय पैकरा ने आधुनिक तकनीक और उद्यानिकी विभाग की सलाह से...