धारदार कत्तानुमा हथियार लहराने वाला आरोपी गिरफ्तार, सूचना पर पूंजीपथरा पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

spot_img

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा की रिपोर्ट



सिंघल प्लांट तराईमाल के पास लोगों को डरा-धमका रहा था आरोपी, मुखबिर सूचना पर घेराबंदी कर पकड़ा गया

आरोपी के कब्जे से लोहे का धारदार कत्तानुमा हथियार जप्त, आर्म्स एक्ट के तहत भेजा गया जेल

        11 जून, रायगढ़ । दिनांक 09.06.2026 को थाना पूंजीपथरा पुलिस द्वारा ग्राम तराईमाल स्थित सिंघल प्लांट के पास धारदार हथियार लहराकर लोगों में भय और दहशत फैलाने वाले एक व्यक्ति के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर के समय थाना प्रभारी पूंजीपथरा को मुखबिर से सूचना मिली कि सिंघल प्लांट के समीप एक व्यक्ति अपने हाथ में लोहे का धारदार कत्तानुमा हथियार लेकर उसे लहराते हुए आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया।

           पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम साकिर अली पिता सफायत मियां, उम्र 45 वर्ष, निवासी तिवारी मटिहनिया, थाना बिसम्बरपुर, जिला गोपालगंज (बिहार) होना बताया। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से एक लोहे का धारदार कत्तानुमा हथियार बरामद कर विधिवत जप्त किया गया। आरोपी का उक्त कृत्य आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत दण्डनीय पाए जाने पर उसके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई तथा न्यायालय में रिमांड पर प्रस्तुत कर उसे जेल भेज दिया गया। उक्त कार्रवाई में प्रधान आरक्षक गजेन्द्र पैंकरा एवं आरक्षक सुरेश सिदार की सराहनीय भूमिका रही।

सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों का प्रदर्शन कर भय का वातावरण निर्मित करने वालों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस सख्त वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित कर रही है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

थाने में घुसकर IPS से बत्तमीजी, आरोपी धीरज को दबंगई के साथ उठा ले जाने वाले आरोपों के बाद भाजपा नेता रवीन्द्र तिवारी के...

पीड़िता पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी और आदिवासी समाज को लेकर बयान का मामला, भाजपा नेता रवीन्द्र तिवारी के खिलाफ FIRअंबिकापुर। अनुपम वस्त्रालय प्रकरण से...

CHHATTISGARH NEWS

थाने में घुसकर IPS से बत्तमीजी, आरोपी धीरज को दबंगई के साथ उठा ले जाने वाले आरोपों के बाद भाजपा नेता रवीन्द्र तिवारी के...

पीड़िता पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी और आदिवासी समाज को लेकर बयान का मामला, भाजपा नेता रवीन्द्र तिवारी के खिलाफ FIRअंबिकापुर। अनुपम वस्त्रालय प्रकरण से...

RAIGARH NEWS

महिला थाना पुलिस ने टारपाली स्कूल में बच्चों को किया जागरूक, गुड टच-बैड टच से लेकर साइबर सुरक्षा और यातायात नियमों की दी जानकारी

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़      रायगढ़, 6 अक्टूबर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं डीएसपी सुश्री उन्नति ठाकुर के...