ऑपरेशन आघात” के तहत रायगढ़ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 8 अलग-अलग मामलों में 10 आरोपी गिरफ्तार

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़



164 लीटर महुआ शराब एवं 67 पाव देशी शराब जब्त, दो बाइक भी की गई जप्त

पूंजीपथरा पुलिस की दो बड़ी कार्रवाई में 100 लीटर महुआ शराब के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश — “ऑपरेशन आघात के तहत अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

    11 जून, रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन पर जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत पिछले दो दिनों में अवैध शराब के विरुद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगातार कार्रवाई की गई। इस दौरान 08 प्रकरणों में कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर 164 लीटर महुआ शराब एवं 67 पाव देशी शराब जब्त की गई है। इनमें सबसे बड़ी कार्रवाई आज थाना पूंजीपथरा पुलिस द्वारा की गई, जहां दो अलग-अलग मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर 100 लीटर महुआ शराब तथा दो मोटरसाइकिलें जब्त की गईं।

पूंजीपथरा पुलिस की पहली कार्रवाई : 30 लीटर महुआ शराब जब्त

        आज दिनांक 11.06.2026 को थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव के नेतृत्व में उप निरीक्षक दिलीप कुमार बेहरा एवं हमराह स्टाफ द्वारा मुखबिर सूचना पर ग्राम पूंजीपथरा स्थित स्केनिया प्लांट के पीछे पूंजीपथरा मार्ग पर घेराबंदी की गई। कार्रवाई के दौरान पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक CG 13 JA 4863 में अवैध शराब परिवहन करते हुए आरोपी (1) अमीलाल राठिया पिता रामनाथ राठिया, उम्र 50 वर्ष, निवासी छर्राटांगर एवं (2) सुखसागर निषाद पिता देवानंद निषाद, उम्र 26 वर्ष, निवासी छर्राटांगर, थाना पूंजीपथरा को पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से एक-एक लीटर की प्लास्टिक पन्नी पाउच में भरी 30 लीटर हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत ₹3,000 है, बरामद की गई।

पूंजीपथरा पुलिस की दूसरी कार्रवाई : 70 लीटर महुआ शराब बरामद

          इसी दौरान स्केनिया प्लांट के पीछे पूंजीपथरा मार्ग पर ही बिना नंबर की हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल में अवैध शराब परिवहन करते हुए आरोपी (1) माधव सिंह सेठ पिता लक्ष्मण सिंह, उम्र 44 वर्ष, निवासी सराईपाली एवं (2) विदेशी यादव पिता शौंकीलाल यादव, उम्र 27 वर्ष, निवासी भैसंगढ़ी बड़गांव, थाना पूंजीपथरा को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से 70 लीटर महुआ शराब जब्त की गई।

      दोनों मामलों में पुलिस द्वारा कुल 100 लीटर महुआ शराब, जिसकी कीमत लगभग ₹10,000 तथा परिवहन में प्रयुक्त पल्सर एवं हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, कुल कीमत लगभग ₹1,30,000, जब्त की गई। आरोपियों के विरुद्ध थाना पूंजीपथरा में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

अन्य थाना क्षेत्रों की कार्रवाई

       ऑपरेशन आघात के तहत जिले के अन्य थाना क्षेत्रों में भी अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। थाना तमनार पुलिस द्वारा 15 लीटर महुआ शराब के साथ एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया गया। थाना कोतरारोड़ पुलिस द्वारा तीन अलग-अलग कार्रवाई में 20 पाव देशी शराब एवं 42 लीटर महुआ शराब जब्त की गई। इसी प्रकार थाना छाल पुलिस ने एक आरोपी से 07 लीटर महुआ शराब बरामद की, जबकि थाना खरसिया पुलिस ने 47 पाव देशी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर संबंधित आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।

      रायगढ़ पुलिस द्वारा ऑपरेशन आघात के तहत अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश

       अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। नशे के कारोबार को जड़ से समाप्त करने के लिए ऑपरेशन आघात के तहत सख्त वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

लैलूँगा विकासखंड में पीएम आवास योजना ठप, हितग्राही परेशानलैलूँगा में थमी पीएम आवास की रफ्तार, अधूरे पड़े हजारों सपनेपीएम आवास निर्माण ठप, लैलूँगा के...

रायगढ 11 जून। जिले के लैलूंगा विकासखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना की रफ्तार थमती हुई नजर आ रही है। कई हितग्राहियों के घर अधूरे...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

छेड़खानी एवं महिला की गरिमा भंग करने के मामले में तीन आरोपी दोषसिद्धउप निरीक्षक गिरधारी साव की प्रभावी विवेचना से पांच साल पुराने मामले...

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ पीड़िता के अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने और धमकी देने के अपराध में न्यायालय का फैसला     11 जून, रायगढ़...