सुशासन तिहार बना सहारा : दिव्यांगों और वृद्धजनों तक पहुंची संवेदना की सरकार

एक आवेदन और मिला जीवन को नया संबल, कापू शिविर में बदली कई जिंदगियां

spot_img

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़



सहायक उपकरणों ने लौटाई आत्मनिर्भरता, सुशासन तिहार से मिली नई उम्मीद

रायगढ़, 11 जून 2026/ सुशासन तिहार 2026 केवल समस्याओं के समाधान का माध्यम नहीं, बल्कि जरूरतमंदों के जीवन में सकारात्मक बदलाव का भी आधार बन रहा है। धरमजयगढ़ विकासखंड के दूरस्थ कापू में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में समाज कल्याण विभाग की त्वरित एवं संवेदनशील पहल से दिव्यांगजनों और वृद्धजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराए गए, जिससे उनके जीवन में नई उम्मीद और आत्मविश्वास का संचार हुआ।
          कापू निवासी सुरेश यादव लंबे समय से आवागमन में कठिनाइयों का सामना कर रहे थे। सुशासन तिहार शिविर में उनके आवेदन पर तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें ट्रायसाइकिल प्रदान की गई। ट्रायसाइकिल मिलने से अब वे अपने दैनिक कार्यों के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहेंगे। इसी प्रकार एक दृष्टिबाधित महिला को ब्लाइंड स्टिक उपलब्ध कराई गई, जिससे उनके लिए सुरक्षित एवं सुगम आवागमन संभव हो सकेगा। वहीं अघनमती, रतनराम, रामसाय और बोदोबाई तिर्की जैसे वरिष्ठ नागरिकों को वॉकिंग स्टिक प्रदान की गई। इन सहायक उपकरणों ने न केवल उनके चलने-फिरने को आसान बनाया है, बल्कि उन्हें आत्मविश्वास और सुरक्षा का नया एहसास भी दिया है।
            समाज कल्याण विभाग द्वारा शिविर में प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण करते हुए पात्र हितग्राहियों का सत्यापन किया गया तथा उन्हें विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की गई। विभाग द्वारा मोटराइज्ड ट्रायसाइकिल, ट्रायसाइकिल, व्हीलचेयर, हियरिंग एड, ब्लाइंड स्टिक एवं वॉकिंग स्टिक जैसे सहायक उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। साथ ही पात्र हितग्राहियों को पेंशन स्वीकृति पत्र भी वितरित किए गए। उपसंचालक समाज कल्याण विभाग श्री शिवशंकर पाण्डेय ने बताया कि विभाग का लक्ष्य शासन की योजनाओं का लाभ जिले के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। इसी उद्देश्य से दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष रूप से दिव्यांगजनों और वृद्धजनों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

थाने में घुसकर IPS से बत्तमीजी, आरोपी धीरज को दबंगई के साथ उठा ले जाने वाले आरोपों के बाद भाजपा नेता रवीन्द्र तिवारी के...

पीड़िता पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी और आदिवासी समाज को लेकर बयान का मामला, भाजपा नेता रवीन्द्र तिवारी के खिलाफ FIRअंबिकापुर। अनुपम वस्त्रालय प्रकरण से...

CHHATTISGARH NEWS

थाने में घुसकर IPS से बत्तमीजी, आरोपी धीरज को दबंगई के साथ उठा ले जाने वाले आरोपों के बाद भाजपा नेता रवीन्द्र तिवारी के...

पीड़िता पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी और आदिवासी समाज को लेकर बयान का मामला, भाजपा नेता रवीन्द्र तिवारी के खिलाफ FIRअंबिकापुर। अनुपम वस्त्रालय प्रकरण से...

RAIGARH NEWS

महिला थाना पुलिस ने टारपाली स्कूल में बच्चों को किया जागरूक, गुड टच-बैड टच से लेकर साइबर सुरक्षा और यातायात नियमों की दी जानकारी

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़      रायगढ़, 6 अक्टूबर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं डीएसपी सुश्री उन्नति ठाकुर के...