लैलूँगा को मिली 1.64 करोड़ की सौगात! राजपुर मंडी से बथानपारा तक बनेगी चमचमाती सड़क, डीएमएफ ने दी बड़ी मंजूरी

spot_img

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़

लैलूंगा। रायगढ़ जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) ने लैलूंगा क्षेत्र के विकास को बड़ी गति देते हुए राजपुर मंडी से पुटुपारा होते हुए बथानपारा तक सड़क निर्माण कार्य के लिए 1 करोड़ 64 लाख 40 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। यह स्वीकृति रायगढ़ जिला खनिज संस्थान न्यास की परिषद की बैठक में लिए गए निर्णय के आधार पर 12 जून 2026 को जारी की गई।

जारी आदेश के अनुसार यह सड़क निर्माण कार्य लैलूंगा विकासखंड के ग्रामीण क्षेत्र में किया जाएगा, जिससे राजपुर, पुटुपारा और आसपास के ग्रामीणों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी। यह कार्य पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण (PMGSY) रायगढ़ द्वारा कराया जाएगा।

डीएमएफ द्वारा स्वीकृत यह परियोजना भौतिक अधोसंरचना सेक्टर के अंतर्गत शामिल है और इसकी निर्माण अवधि 365 दिन निर्धारित की गई है। तकनीकी स्वीकृति 9 जून 2026 को प्रदान की जा चुकी है तथा पूरी राशि कार्य एजेंसी को निर्धारित नियमों और शर्तों के तहत उपयोग करनी होगी।

ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से इस मार्ग के निर्माण की मांग की जा रही थी। सड़क बनने से किसानों, विद्यार्थियों, व्यापारियों और आम नागरिकों को सीधे लाभ मिलेगा तथा क्षेत्र के विकास को नई रफ्तार मिलेगी।

डीएमएफ ने कार्य एजेंसी को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता उच्च स्तर की हो, कार्यस्थल पर सूचना पटल लगाया जाए, प्रत्येक चरण की फोटोग्राफी की जाए तथा स्वीकृत राशि का उपयोग केवल स्वीकृत कार्य में ही किया जाए।

क्षेत्रवासियों ने इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए जिला प्रशासन एवं डीएमएफ प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई है कि सड़क निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ होगा और निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाएगा।

मंडी–पुटुपारा–बथानपारा मार्ग बनेगा विकास की नई पहचान, ग्रामीणों को मिलेगा बेहतर आवागमन और आर्थिक गतिविधियों को मिलेगी रफ्तार।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

जल जन सेवा संकल्प के तहत अतरमुड़ा एनीकट 5 हजार दीपों से हुआ जगमग

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ ग्रामीणों की उपस्थिति में हुआ दीप प्रज्ज्वलन, एनीकट के निर्माण एवं संचालन की दी जानकारीरायगढ़, 18 सितम्बर 2026/ सेवा...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS