WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

पामगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता: 24 घंटे में सुलझी राइस मिल चोरी, 8 आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37
spot_img

जांजगीर-चांपा। पामगढ़ थाना क्षेत्र के चंडीपारा स्थित सिद्धि विनायक राइस मिल में हुई धान चोरी की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का धान, वाहन और नकदी बरामद की है।

जानकारी के अनुसार, 14 जून की रात राइस मिल के चौकीदार के भोजन करने के लिए मुख्य गेट की ओर जाने के दौरान बदमाशों ने पीछे की फेंसिंग काटकर परिसर में प्रवेश किया और धान की बोरियां चोरी कर लीं। घटना की जानकारी मिलने पर मिल संचालक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जांच के दौरान करीब 50 कट्टी धान चोरी होना पाया गया, जिसकी कीमत लगभग 50 हजार रुपये बताई गई।

मामला दर्ज होते ही पामगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक सावन कुमार सारथी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अकलतरा और चंडीपारा क्षेत्र में दबिश देकर 8 आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर एक राइस मिल से 65 कट्टी धान, एक पिकअप वाहन, एक स्कूटी, एक मोटरसाइकिल तथा 21 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।

गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई में पामगढ़ थाना स्टाफ के अधिकारियों एवं जवानों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसकी वरिष्ठ अधिकारियों ने सराहना की है।

spot_img
spot_img

Recent Posts

खेल मैदान से राष्ट्रीय मंच तक, पुसौर की युवा प्रतिभाओं ने बढ़ाया क्षेत्र का गौरवराष्ट्रीय खेल दिवस पर 200 विद्यार्थियों ने दिखाया खेल कौशल,...

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ रायगढ़ 30 अगस्त 2026/ राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर पुसौर विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के लगभग...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS