


लैलूंगा पुलिस का बड़ा एक्शन! गो तस्करों के मंसूबों पर फिरा पानी, रात के अंधेरे में गाय छोड़ कर तस्कर हुए फरार

थाना प्रभारी गिरधारी साव की ताबड़तोड़ कार्रवाई, ओड़िशा ले जाई जा रही गाय को पुलिस ने बचाया
जंगल का सहारा लेकर भागे तस्कर, पुलिस की दबिश से मचा हड़कंप
लैलूंगा। क्षेत्र में गो तस्करी के खिलाफ लैलूंगा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक गाय को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया है। जानकारी के अनुसार कुछ गो तस्कर रात के अंधेरे का फायदा उठाकर गाय को ओड़िशा की ओर ले जा रहे थे। इसकी सूचना मिलते ही थाना प्रभारी गिरधारी साव के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौके पर दबिश दी।
पुलिस की अचानक कार्रवाई से तस्करों में अफरा-तफरी मच गई। खुद को घिरता देख तस्कर जंगल का फायदा उठाकर अंधेरे में फरार हो गए, लेकिन पुलिस ने गाय को सुरक्षित अपने कब्जे में ले लिया। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में गो तस्करों के बीच हड़कंप मच गया है।
सूत्रों के मुताबिक पुलिस फरार तस्करों की पहचान में जुटी हुई है और उनके संभावित ठिकानों पर नजर रखी जा रही है। थाना प्रभारी गिरधारी साव ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
जनता ने की पुलिस की सराहना
स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्परता की प्रशंसा करते हुए कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं होती तो गाय को राज्य सीमा पार ले जाया जा सकता था। पुलिस की इस मुस्तैदी से गो तस्करी पर अंकुश लगाने की दिशा में बड़ा संदेश गया है।
“रात अंधेरी थी, लेकिन लैलूंगा पुलिस की नजरें तेज थीं… तस्कर भाग निकले, मगर गाय बच गई!”








