spot_img
spot_img

शिक्षा की अलख जगा रहे पंच एकांश पटेल, बच्ची का स्कूल में कराया प्रवेश, दिलाई ड्रेस

spot_img
spot_img
spot_img

जिला जाजगीर चापा
बिर्रा। ग्राम पंचायत बिर्रा के वार्ड क्रमांक 09 के पंच एवं निर्माण एवं विकास कार्य समिति के अध्यक्ष एकांश पटेल विकास कार्यों के साथ-साथ शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में भी मिसाल कायम कर रहे हैं। उनके प्रयासों से न केवल वार्ड में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हो रहा है, बल्कि बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने का अभियान भी गति पकड़ रहा है।

इसी कड़ी में पंच एकांश पटेल ने वार्ड निवासी करन पटेल की पुत्री कल्याणी पटेल का प्राथमिक शाला बिर्रा में प्रथम कक्षा में प्रवेश कराकर एक सराहनीय पहल की। विशेष बात यह रही कि बच्ची के माता-पिता रोजगार के सिलसिले में गांव से बाहर हैं, इसके बावजूद उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि बच्ची शिक्षा से वंचित न रहे।

प्रवेश प्रक्रिया पूरी कराने के बाद उन्होंने विद्यालय से समन्वय स्थापित कर कल्याणी के लिए स्कूली ड्रेस की भी व्यवस्था करवाई। इस मानवीय पहल की ग्रामीणों एवं विद्यालय परिवार ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की।

एकांश पटेल ने कहा कि किसी भी बच्चे का भविष्य शिक्षा के बिना अधूरा है। समाज और जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है कि वे प्रत्येक बच्चे को विद्यालय तक पहुंचाने में सहयोग करें। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों का समय पर स्कूल में प्रवेश कराएं तथा नियमित रूप से विद्यालय भेजकर उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव मजबूत करें।

गौरतलब है कि पंच एकांश पटेल पंचायत क्षेत्र में सीसी रोड निर्माण, स्वच्छता एवं अन्य विकास कार्यों की लगातार निगरानी कर रहे हैं। उनके सामाजिक और शैक्षिक प्रयासों से वार्ड में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है।

इस अवसर पर प्रधान पाठक मीनाक्षी कश्यप, नोहर राम साहू, पूजा पटेल, भारती कश्यप एवं सरिता चौहान उपस्थित रहे।फोटो कैप्शन:

शिक्षा से जोड़ने की पहल करते पंच एकांश पटेल, प्राथमिक शाला बिर्रा में छात्रा कल्याणी पटेल के प्रवेश एवं ड्रेस वितरण के दौरान उपस्थित विद्यालय परिवार एवं ग्रामीणजन।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
spot_img
spot_img

Recent Posts

Raigarh News: छत्तीसगढ़ युवा रत्न सम्मान के लिए 30 अक्टूबर तक करें आवेदन, युवाओं को मिलेगा ढाई लाख रुपये तक का पुरस्कार

14 क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं और एक स्वैच्छिक संगठन का होगा चयन, संगठन को 5 लाख रुपये के साथ पदक, शॉल...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS