spot_img
spot_img

बिलासपुर के शिल्पहरी-पोड़ी क्षेत्र में अवैध बोर खनन जारी, एक ही गाड़ी नंबर कई जगह सक्रिय

spot_img
spot_img
spot_img

| ग्राम शिल्पहरी, पोड़ी, बिलासपुर*

बिलासपुर  जिले के शिल्पहरी, पोड़ी तथा बिल्हा क्षेत्र में अवैध बोर खनन का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा। स्थानीय लोगों के अनुसार गाड़ी क्रमांक *KA 01 MF 9887* से संचालित बोर मशीन विभिन्न स्थानों पर लगातार देखी जा रही है।

आरोप है कि बिना आवश्यक अनुमति के भूजल का दोहन किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र के जलस्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका बढ़ गई है। कलेक्टर के सख्त निर्देशों और भूजल संरक्षण नियमों के बावजूद कुछ बोर संचालक प्रशासन की आंखों में धूल झोंककर खुलेआम अवैध खनन कर रहे हैं।

दिनदहाड़े चल रही मशीनें

पहले ऐसे कार्य देर रात या सुनसान समय में किए जाते थे, लेकिन अब दिनदहाड़े मशीनें चलने की शिकायतें सामने आ रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अंधाधुंध बोर खनन भविष्य में गंभीर जल संकट को जन्म दे सकता है।

ग्रामीणों की मांग

लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि: 
वाहन क्रमांक KA 01 MF 9887 और मशीनों की तुरंत जांच हो
दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए
अवैध भूजल दोहन पर तत्काल रोक लगाई जाए

क्षेत्रवासियों का मानना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो आने वाले वर्षों में भूजल स्तर में भारी गिरावट आएगी। अब निगाहें जिला प्रशासन पर हैं कि वह इन शिकायतों को कितनी गंभीरता से लेता है।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
spot_img
spot_img

Recent Posts

Raigarh News: छत्तीसगढ़ युवा रत्न सम्मान के लिए 30 अक्टूबर तक करें आवेदन, युवाओं को मिलेगा ढाई लाख रुपये तक का पुरस्कार

14 क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं और एक स्वैच्छिक संगठन का होगा चयन, संगठन को 5 लाख रुपये के साथ पदक, शॉल...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS