
2 जुलाई रायगढ़ लैलूंगा। पूर्व विधायक हृदय राम राठिया के जन्मदिवस के अवसर पर वार्ड क्रमांक 06, नगर पंचायत लैलूंगा के पार्षद प्रतिनिधि एवं सर्व आदिवासी समाज, लैलूंगा के ब्लॉक युवा अध्यक्ष शिवशंकर पैंकरा ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई प्रेषित की।
इस अवसर पर शिवशंकर पैंकरा ने कहा कि “हृदय राम राठिया जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। मैं ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुखद जीवन की कामना करता हूँ। वे सदैव स्वस्थ रहें और समाज व क्षेत्र के विकास के लिए इसी तरह अपना मार्गदर्शन एवं योगदान देते रहें।”
उन्होंने आगे कहा कि जन्मदिन का यह शुभ अवसर उनके जीवन में नई ऊर्जा, सफलता और खुशियाँ लेकर आए। अंत में उन्होंने पुनः पूर्व विधायक हृदय राम राठिया को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।









