पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़

लैलूंगा। राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर गुरुवार, 09 जुलाई 2026 को लैलूंगा नगर में “विकसित भारत में युवाओं की भूमिका” विषय पर एक प्रेरणादायक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं एवं युवाओं ने भाग लेकर विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।
संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में विभाग छात्रा प्रमुख हेमपुष्पा उपस्थित रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा ही देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं और विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा जब छात्र-छात्राएं शिक्षा, अनुशासन, संस्कार और राष्ट्रसेवा को अपने जीवन का लक्ष्य बनाएंगे। उन्होंने युवाओं से नवाचार, सामाजिक जिम्मेदारी और सकारात्मक सोच के साथ राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करने, पर्यावरण संरक्षण, डिजिटल सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता तथा राष्ट्रहित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। संगोष्ठी में उपस्थित युवाओं ने विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प भी लिया।
कार्यक्रम का वातावरण राष्ट्रभक्ति और उत्साह से ओतप्रोत रहा। अंत में सभी उपस्थित विद्यार्थियों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।








