लैलूंगा 17 सितंबर 2026 विकासखंड लैलूंगा के विभिन्न शासकीय विद्यालयों छात्रावास एवं आश्रम परिसरों में आज 17 सितंबर को संध्या 7:00 बजे दीप प्रज्वलन के साथ सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया।
इस अभियान का उद्देश्य जन सेवा के प्रति आभार व्यक्त करना, विकसित भारत 2047 के निर्माण का सामूहिक संकल्प लेना, केंद्र एवं राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाना तथा प्रत्येक परिवार की सहभागिता के साथ व्यापक जन भागीदारी सुनिश्चित करना है।
शासन प्रशासन के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी एवं शिक्षा अधिकारी श्री रविशंकर सारथी के मार्गदर्शन में विकासखंड लैलूंगा के विभिन्न स्कूलों छात्रावासों एवं आश्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं पालकों की उपस्थिति में दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने विशेष उत्साह के साथ सुंदर रंगोली सजाई, कलश स्थापना की तथा दीप प्रज्वलन कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। दीपों से सजे विद्यालय एवं छात्रावास आश्रम परिसर का दृश्य अत्यंत मनोहारी रहा ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो पूरा परिसर दीपावली के प्रकाश पर्व की तरह जगमगा उठा हो।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों पालकों एवं आम नागरिकों को सेवा सहभागिता और विकसित भारत के संकल्प से जुड़ने का संदेश दिया गया। दीप प्रज्वलन की इस आयोजन ने सामूहिक एकता, जन भागीदारी एवं सेवा भावना की उज्जवल तस्वीर प्रस्तुत की।






