spot_img
spot_img

रायगढ़ में आबकारी विभाग की दबिश, 10 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

spot_img
spot_img
spot_img

रायगढ़, 30 अक्टूबर 2026। जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में विभाग की टीम ने ग्राम तिलगा में छापेमार कार्रवाई करते हुए 10 लीटर महुआ शराब जब्त की है। मामले में स्थानीय निवासी वीरेंद्र राठिया को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। जब्त शराब की अनुमानित बाजार कीमत 2 हजार रुपये बताई गई है।

आबकारी टीम ने घर पर दी दबिश

कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देश और प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।

इसी अभियान के तहत 29 अक्टूबर को आबकारी उपनिरीक्षक अंकित अग्रवाल के नेतृत्व में टीम ने थाना चक्रधरनगर अंतर्गत ग्राम तिलगा में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान स्थानीय निवासी वीरेंद्र राठिया के कब्जे से 10 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। टीम ने शराब जब्त कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार किया। विभाग द्वारा नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई है।

होटल-ढाबों और मदिरा दुकानों पर भी निगरानी

इस कार्रवाई में आबकारी आरक्षक कुलदीप ठाकुर और महिला आरक्षक अनिता सहिस शामिल रहीं।

आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा की बिक्री और परिवहन रोकने के लिए होटल, ढाबों तथा मदिरा दुकानों का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी ने सभी वृत्त प्रभारियों को सतत निगरानी रखने और अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

जनपद पंचायत पत्थलगांव में वित्तीय नियमों के पालन पर उठे सवाल

कार्यभारित स्थापना एवं आकस्मिक व्यय की राशि को लेकर विवाद, ग्राम पंचायतों और ग्रामीण यांत्रिकी सेवा को उनके हिस्से की राशि नहीं मिलने का...

CHHATTISGARH NEWS

जनपद पंचायत पत्थलगांव में वित्तीय नियमों के पालन पर उठे सवाल

कार्यभारित स्थापना एवं आकस्मिक व्यय की राशि को लेकर विवाद, ग्राम पंचायतों और ग्रामीण यांत्रिकी सेवा को उनके हिस्से की राशि नहीं मिलने का...

RAIGARH NEWS

🚨 मुर्गा जल्दी देने को कहा तो दुकानदार हुआ आगबबूला! लोहे के कत्ते से युवक के पैर पर किया जानलेवा वार, आरोपी गिरफ्तार

मुर्गा जल्दी देने की बात पर भड़का दुकानदार, मुर्गा काटने वाले कत्ते से युवक के पैर पर किया वार, आरोपी गिरफ्तारदोस्त के साथ मुर्गा...