अर्धवार्षिक पूर्ण होने पर प्रधान पाठक श्री मुन्ना लाल कुर्रे को दी भावभीनी विदाई


जिला जांजगीर चांपा
बम्हनीडीह। विकासखंड बम्हनीडीह के संकुल केंद्र कपिस्दा में शासकीय प्राथमिक शाला परसापाली के प्रधान पाठक श्री मुन्ना लाल कुर्रे के अर्धवार्षिक पूर्ण होने के अवसर पर सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में संकुल के शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उनके शिक्षा क्षेत्र में दिए गए योगदान की सराहना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पूजा-अर्चना के साथ हुआ। संकुल प्राचार्य श्री विक्की चंद्रा ने अपने संबोधन में कहा कि श्री कुर्रे ने अपने पूरे सेवाकाल में ईमानदारी, अनुशासन और समर्पण के साथ विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं शैक्षणिक समन्वयक श्री विकेश केशरवानी ने भी उनके व्यक्तित्व एवं कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए उन्हें प्रेरणास्रोत बताया।

संकुल परिवार की ओर से श्री कुर्रे को शॉल, श्रीफल, डायरी, कलम एवं सम्मान-पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। उपस्थित सभी शिक्षकों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके स्वस्थ, सुखी एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

अपने उद्बोधन में श्री मुन्ना लाल कुर्रे ने संकुल परिवार के प्रति आत्मीयता व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें हमेशा अपने सहयोगियों से परिवार जैसा स्नेह मिला। उन्होंने अपने सेवाकाल के कई यादगार अनुभव साझा किए, जिन्हें सुनकर उपस्थित लोग भावुक हो गए।

अंत में सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य एवं उत्तम स्वास्थ्य की शुभकामनाएँ दीं। स्वल्पाहार के साथ कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ।

बिलासपुर संभाग हेड
बिलासपुर संभाग हेड
बिलासपुर संभाग हेड
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

दादी-नानी की चौपाल में गूंजे संस्कार और जीवन अनुभव, नई पीढ़ी को मिली प्रेरणा

जाजगीर चंपा स्थानीय स्तर पर आयोजित "दादी-नानी की चौपाल" कार्यक्रम में वरिष्ठ महिलाओं ने अपने जीवन के अनुभव साझा कर बच्चों और युवाओं को...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

मासूम को भारत विरोधी नारे सिखाने वाले आरोपी वसीम मोहम्मद ने लगाये “हिंन्दुस्तान जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद

एनडीपीएस एक्ट मामले में जेल में निरूद्ध आरोपी वसीम पर महिला थाना में दर्ज है प्रताड़ना, राजद्रोह और  राष्ट्रीय एकता के प्रतिकूल अभिकथन का...