जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

जर्जर स्कूल भवन की मरम्मत और शिक्षकों की व्यवस्था के निर्देश

तेंदूपत्ता पारिश्रमिक और पीएम आवास के मामलों पर त्वरित पहल

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़


रायगढ़, 13 जुलाई 2026/ कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने प्रत्येक सोमवार को आज कलेक्टोरेट कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में जिलेभर से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में शिक्षा, सड़क, आवास, पेंशन, तेंदूपत्ता पारिश्रमिक, राजस्व एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़े अनेक आवेदन प्राप्त हुए।
          ग्राम पंचायत घरघोड़ी की सरपंच श्रीमती हराकुंवर राठिया ने बेलडीपा मोहल्ला स्थित शासकीय प्राथमिक शाला भवन के जर्जर होने की जानकारी देते हुए उसके मरम्मत कार्य के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि विद्यालय भवन की स्थिति अत्यंत खराब हो चुकी है, जिससे बच्चों और शिक्षकों की सुरक्षा को खतरा बना हुआ है। मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर चतुर्वेदी ने जिला शिक्षा अधिकारी को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार धरमजयगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत कटाईपाली-सी के सरपंच ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शिक्षकों एवं व्याख्याताओं की कमी की पूर्ति के लिए आवेदन किया है। उन्होंने बताया कि विद्यालय में कक्षा 9वीं से 12वीं तक 200 से अधिक विद्यार्थी अध्ययनरत हैं, लेकिन पर्याप्त शिक्षकों के अभाव में शैक्षणिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है। कलेक्टर ने डीईओ को विद्यालय में शीघ्र शिक्षकों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
           जनदर्शन में ग्राम रेगड़ा निवासी रामवती भुईया ने तेंदूपत्ता संग्रहण की पारिश्रमिक राशि नहीं मिलने की शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने ग्राम के तेंदूपत्ता फड़ में 730 गड्डी तेंदूपत्ता विक्रय किया था, लेकिन अब तक उनके खाते में पारिश्रमिक राशि जमा नहीं हुई है, जबकि अन्य संग्राहकों को भुगतान प्राप्त हो चुका है। इस पर कलेक्टर ने वन विभाग के अधिकारियों एवं डीएफओ को प्रकरण का परीक्षण कर शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। तहसील तमनार के ग्राम उत्तर रेगांव की लीना डनसेना ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। कलेक्टर ने संबंधित विभाग को पात्रता के आधार पर प्रकरण का परीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
             जनपद पंचायत पुसौर के ग्राम पंचायत कोड़ातराई के सरपंच मृत्युंजय सिंह ठाकुर ने ग्राम कोड़ातराई से गोहड़ीडीपा होते हुए जोगीतराई तक जाने वाले मार्ग के नवीनीकरण की मांग रखी। उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत आने वाली यह सड़क अत्यंत जर्जर हो चुकी है। बरसात के दिनों में सड़क पर पानी भर जाता है और कीचड़ होने से ग्रामीणों के साथ-साथ स्कूली बच्चों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कलेक्टर ने संबंधित विभाग को सड़क की स्थिति का निरीक्षण कर आवश्यक मरम्मत एवं नवीनीकरण की कार्यवाही प्रारंभ करने के निर्देश दिए ताकि ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिल सके।
         विकासखंड पुसौर के ग्राम बिंजकोट निवासी तारक दास ने वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृत कराने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि बढ़ती उम्र और शारीरिक कमजोरी के कारण वे अब कोई काम नहीं कर पा रहे हैं तथा जीवन-यापन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कई बार पंचायत कार्यालय में आवेदन दिया, लेकिन अब तक पेंशन स्वीकृत नहीं हो सकी है। कलेक्टर ने संबंधित विभाग को प्रकरण का परीक्षण कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में इसके अलावा राशन कार्ड, राजस्व प्रकरण, विधवा पेंशन, सहायता राशि एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े अनेक आवेदन भी प्राप्त हुए। कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने और आमजन को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने देने के निर्देश दिए। जनदर्शन के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

कंवरान सामाजिक कार्यशाला एवं कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम में कंवर यूथ क्लब रायगढ़ का गठन

कंवरान सामाजिक कार्यशाला एवं कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम में कंवर यूथ क्लब रायगढ़ का गठन रायगढ़, 12 जुलाई 2026। कंवर समाज भवन, रायगढ़ में आयोजित कंवरान...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

तंबाकू के खिलाफ सख्त अभियान तेज, स्वास्थ्य अमले को प्रभावी मॉनिटरिंग करने के निर्देश

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में तंबाकू बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित करने, उल्लंघनकर्ताओं पर कार्रवाई और तंबाकू...