कंवरान सामाजिक कार्यशाला एवं कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम में कंवर यूथ क्लब रायगढ़ का गठन

spot_img

कंवरान सामाजिक कार्यशाला एवं कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम में कंवर यूथ क्लब रायगढ़ का गठन

रायगढ़, 12 जुलाई 2026। कंवर समाज भवन, रायगढ़ में आयोजित कंवरान सामाजिक कार्यशाला एवं कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम के दौरान युवाओं को सामाजिक, शैक्षणिक एवं संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से कंवर यूथ क्लब रायगढ़ की जिला कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया।

यह कार्यक्रम एवं कार्यकारिणी का गठन कंवर यूथ क्लब छत्तीसगढ़ के संस्थापक श्री जितेन्द्र कुमार चंद्रवंशी जी, मुख्य संयोजक श्री संदीप कुमार पैकरा जी, तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज विकास समिति युवा प्रभाग के प्रदेश अध्यक्ष श्री सत्यप्रकाश पैकरा जी एवं कार्यकारी अध्यक्ष श्री दुलार सिंह पैकरा जी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में समाज की एकता, शिक्षा, युवा नेतृत्व, खेल, संस्कृति, सामाजिक जागरूकता एवं समाज के समग्र विकास पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। साथ ही कैरियर मार्गदर्शन सत्र के माध्यम से विद्यार्थियों एवं युवाओं को उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं, रोजगार एवं स्वरोजगार के विभिन्न अवसरों की जानकारी प्रदान की गई।

नवनियुक्त कंवर यूथ क्लब रायगढ़ के संरक्षक श्री दुरेश साय ने सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कंवर यूथ क्लब समाज के युवाओं को शिक्षा, खेल, संस्कृति, सामाजिक सेवा एवं नेतृत्व के क्षेत्र में संगठित कर समाज के सर्वांगीण विकास हेतु निरंतर कार्य करेगा। शुभेच्छु

कंवर यूथ क्लब छत्तीसगढ़

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

*उल्लास नवभारत साक्षरता पखवाड़ा कार्यक्रम गतिविधि के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कार्यकर्ताओं और नवसाक्षरों का हुआ अभिनंदन*

*सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ सम्मान*देश भर में साक्षरता के प्रसार,प्रौढ़ शिक्षा और बुनियादी साक्षरता अभियान को गति देने वाले वालंटियर्स,शिक्षकों और उत्कृष्ट...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS

चक्रधरनगर पुलिस ने 20 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ दो आरोपियों को पकड़ा, स्कूटी भी जब्त

लाखा में 9 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार, बिक्री रकम भी जब्त, कोतवाली पुलिस की कार्रवाईतमनार के मुड़ागांव में 10 लीटर...