राम मंदिर चोरी पर कांग्रेस का हल्लाबोल! बागबहार–कोतबा में सड़कों पर उतरे सैकड़ों कार्यकर्ता, सरकार के खिलाफ जमकर किया प्रदर्शन


प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर जशपुर जिले के बागबहार–कोतबा ब्लॉक में जोरदार विरोध प्रदर्शन, दोषियों की गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की उठी मांग

जशपुर। प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर जशपुर जिले के बागबहार–कोतबा ब्लॉक में राम मंदिर में हुई चोरी की घटना को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने घटना पर नाराजगी जताते हुए दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी, निष्पक्ष जांच और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की।

विरोध प्रदर्शन में ब्लॉक प्रभारी महेंद्र अग्रवाल, ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र यादव, प्रदेश सचिव रत्ना पैकरा, किसान कांग्रेस प्रदेश महासचिव सुकृत सिदार, जिला महासचिव जगन्नाथ गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष पूनम पैकरा, नगर पंचायत पार्षद आकाश मित्तल, पंकज शर्मा, अहिल्या केरकेट्टा, उर्मिला भगत, मुकेश पैकरा, मुरली यादव, खजरी ढाप मंडल से हरि यादव, सरपंच नीलाम्बर सिदार, उपसरपंच शेखर यादव, पूर्व सरपंच दशरथ, अमन शर्मा, संजय शर्मा, दीपक साहू, सुरुगपानी से सुरेंद्र राजपूत, मंदर चौहान, पवन यादव सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि धार्मिक स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने राम मंदिर में हुई चोरी की घटना को गंभीर बताते हुए प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई और मामले का खुलासा नहीं किया गया तो कांग्रेस आगे भी चरणबद्ध आंदोलन करेगी।

प्रवीण कुमार शर्मा

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए प्रशासन का ध्यान इस मामले की ओर आकर्षित किया और कहा कि धार्मिक आस्था से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। :::

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

4 दिन से अंधेरे में पूरा गांव! फुंका ट्रांसफार्मर, फरसाटोली–घोघरा के ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, बरसात में सांप-बिच्छू के साए में गुजर रही रातें

कोतबा से प्रवीण शर्मा की रिपोर्ट लिखित शिकायत के बावजूद नहीं जागा बिजली विभाग, BDC ने भी उठाई आवाज; ग्रामीण बोले– "हादसा हुआ तो...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ में हरित क्रांति की ओर बड़ा कदम, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत लाखों पौधों का होगा रोपण, उद्योगों को 8,950...

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ कलेक्टर ने की अभियान की समीक्षा, जनभागीदारी से पर्यावरण संरक्षण को मिलेगा नया आयामरायगढ़ व धरमजयगढ़ वनमंडलों में 3.43...