जशपुर: भाजपा नेता शिव प्रकाश तिवारी के विवाह समारोह में शीर्ष नेतृत्व की शुभकामनाओं ने बढ़ाई गरिमा

spot_img

जशपुर (छत्तीसगढ़), 19 जून: भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री शिव प्रकाश तिवारी के विवाह के पावन अवसर पर उन्हें देश के शीर्ष नेतृत्व और प्रबुद्ध जनों से अभूतपूर्व स्नेह व आशीर्वाद प्राप्त हुआ।

परम पूज्य अघोरेश्वर महाप्रभु गुरुदेव संभव राम बाबा जी की असीम कृपा और आशीर्वाद से दिनांक 19 जून को संपन्न हुए इस मांगलिक विवाह समारोह को देश के माननीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी और पूर्व राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री संजय भाई जोशी जी ने अपनी गरिमामयी शुभकामनाओं से कृतार्थ किया। श्री तिवारी ने शीर्ष नेतृत्व द्वारा प्राप्त इन आशीर्वादों के लिए उनके प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है।

इस अवसर पर श्री शिव प्रकाश तिवारी के राजनीतिक गुरु, आदरणीय काका सच्चिदानंद उपासने जी का पावन सानिध्य और स्नेहिल आशीर्वाद भी प्राप्त हुआ। श्री तिवारी ने अपने राजनीतिक मार्गदर्शक के प्रति कोटि-कोटि धन्यवाद ज्ञापित करते हुए इसे अपने जीवन का सबसे स्मरणीय क्षण बताया।

पूज्य गुरुदेव के आशीर्वाद और दिग्गज नेताओं की शुभकामनाओं से सराबोर यह विवाह समारोह जशपुर में अत्यंत गरिमापूर्ण और सादगीपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

चक्रधरनगर पुलिस ने 20 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ दो आरोपियों को पकड़ा, स्कूटी भी जब्त

लाखा में 9 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार, बिक्री रकम भी जब्त, कोतवाली पुलिस की कार्रवाईतमनार के मुड़ागांव में 10 लीटर...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS