दोकड़ा में रथयात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने लिया जायजा; मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गजपति के रूप में होंगे शामिल


जशपुर। जशपुर जिले के दोकड़ा स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में आयोजित होने वाली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रथयात्रा श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ मनाई जाएगी। इस बार आयोजन की विशेषता यह है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रथयात्रा में गजपति के रूप में शामिल होकर परंपरागत रीति-रिवाजों का निर्वहन करेंगे।

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन एवं रथयात्रा की भव्यता को देखते हुए मंगलवार को जशपुर जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने दोकड़ा स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर परिसर, रथ निर्माण, श्रद्धालुओं की सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया और आयोजन समिति व संबंधित लोगों से व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की।

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि रथयात्रा क्षेत्र की आस्था और संस्कृति का प्रमुख पर्व है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति से आयोजन की गरिमा और भी बढ़ेगी, इसलिए सभी तैयारियां सुव्यवस्थित एवं भव्य ढंग से सुनिश्चित की जाएं।

निरीक्षण के दौरान पूर्व जिला उपाध्यक्ष एवं वर्तमान कोतबा मंडल प्रभारी पुरुषोत्तम सिंह, कल्याण आश्रम के जिलाध्यक्ष बलराम भगत, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिनेश प्रसाद, उमाशंकर भगत, बसंत वर्मा, समरजीत चांद, जयनारायण प्रसाद, जागेश्वर यादव, भूषण वैष्णव सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रथयात्रा को लेकर दोकड़ा सहित पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। श्रद्धालु बड़ी संख्या में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा के दिव्य रथ के दर्शन एवं यात्रा में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए शांति समिति की बैठक आयोजित

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ सुरक्षा, यातायात, पेयजल और विद्युत व्यवस्था पर बनी कार्ययोजना यातायात रहेगा नियंत्रित, वैकल्पिक मार्गों की होगी व्यवस्थाभजन मंडलियों और...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए शांति समिति की बैठक आयोजित

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ सुरक्षा, यातायात, पेयजल और विद्युत व्यवस्था पर बनी कार्ययोजना यातायात रहेगा नियंत्रित, वैकल्पिक मार्गों की होगी व्यवस्थाभजन मंडलियों और...