राम नगर हाई स्कूल पारा लैलूँगा में निकली भव्य श्रीजगन्नाथ रथ यात्रा, बनेकेला रथ पार्टी की मनमोहक प्रस्तुति ने बांधा समां

spot_img

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़

लैलूंगा, रायगढ़। राम नगर हाई स्कूल पारा, लैलूंगा में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ भगवान श्रीजगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा का आयोजन किया गया। रथ यात्रा राम नगर हाई स्कूल पारा स्थित राधाकृष्ण मंदिर (यादव भवन) से प्रारंभ होकर मोहल्ले के विभिन्न मार्गों से होते हुए श्रद्धालुओं के बीच निकाली गई। यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र “जय जगन्नाथ”, “जय श्रीराम”, “जय माँ गौरी” और भक्ति गीतों के जयघोष से गुंजायमान रहा।
रथ यात्रा में बनेकेला रथ पार्टी ने अपनी आकर्षक प्रस्तुति, पारंपरिक वाद्ययंत्रों और भक्ति संगीत से ऐसा भक्तिमय वातावरण बनाया कि श्रद्धालु झूम उठे। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीजगन्नाथ के रथ का स्वागत पुष्पवर्षा, आरती एवं पूजा-अर्चना के साथ किया।
आयोजन में मोहल्ला विकास समिति वार्ड क्रमांक 4, 5 एवं 6, लैलूंगा, जय माँ गौरी समूह, जय सियाराम समूह, वाटिका समूह तथा समस्त वार्डवासियों की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही। सभी ने मिलकर रथ यात्रा को सफल बनाने के लिए व्यवस्था, सजावट, सुरक्षा एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा।
आयोजन का प्रमुख उद्देश्य भगवान श्रीजगन्नाथ के उस दिव्य संदेश को जन-जन तक पहुँचाना था कि जो भक्त किसी कारणवश मंदिर नहीं आ पाते, उनके द्वार स्वयं भगवान पहुँचकर उन्हें दर्शन देने आते हैं। यही श्रीजगन्नाथ रथ यात्रा की सबसे बड़ी विशेषता और आध्यात्मिक भावना है, जो भक्त और भगवान के अटूट प्रेम का प्रतीक मानी जाती है।
रथ यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, युवा एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। श्रद्धालुओं ने रथ को खींचने का सौभाग्य प्राप्त किया तथा भगवान श्रीजगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
इस भव्य एवं धार्मिक आयोजन ने पूरे राम नगर हाई स्कूल पारा क्षेत्र को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया और सामाजिक एकता, धार्मिक आस्था तथा जनसहभागिता का प्रेरणादायी संदेश दिया।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

जन्मदिन पर होटल-रेस्टोरेंट नहीं, अस्पताल पहुंचे युवा व्यापारी विक्की अग्रवाल!

मरीजों को बांटे केले और फल, सेवा भाव के साथ मनाया जन्मदिन — मौजूद रहे भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज सतपती सहित जनप्रतिनिधि और स्वास्थ्य...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS