ऑपरेशन अंकुश : रायगढ़-कोरबा बॉर्डर गांव धसकामुड़ा के जुए फड़ पर छाल पुलिस की दबिश, 33 जुआरी गिरफ्तार

spot_img

जुआ रेड में करीब ₹90 लाख की 7 चार कार, ₹57,140 नगद एवं 5 गैस लाइट, खुडखुडिया जुआ सामाग्री जब्त

एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन पर छाल पुलिस ने की जुआरियों पर 6 जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़

20 जुलाई, रायगढ़ ।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिले में संचालित “ऑपरेशन अंकुश” के तहत छाल पुलिस ने बीते रात्रि जुआरियों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए रायगढ़-कोरबा बॉर्डर स्थित ग्राम धसकामुड़ा में मेला स्थल के बाहर संचालित जुए के 5 फड़ पर दबिश देकर 33 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान जुआ खेलने एवं खिलाने के लिए पहुंचे एक इनोवा, दो बोलेरो, दो अर्टिगा, एक KIA तथा एक ऑल्टो कार सहित लगभग ₹90 लाख मूल्य की संपत्ति, जुआ फड़ से ₹57,140 नगद तथा 5 गैस लाइट जब्त की गई हैं।

        पुलिस जांच में सामने आया कि पकड़े गए जुआरी घरघोड़ा, तमनार, डभरा एवं जैजैपुर क्षेत्र के निवासी हैं, जो धसकामुड़ा बस्ती के छोर पर एकत्र होकर बड़े पैमाने पर खुडखुडिया जुआ खेल रहे थे। मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी तथा एसडीओपी खरसिया श्री प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी छाल निरीक्षक नासिर खान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने योजनाबद्ध घेराबंदी कर सभी खुडखुडिया जुआ खेलने और खिलाने वालों को मौके से गिरफ्तार किया।

      इस मामले में छाल पुलिस द्वारा गिरफ्तार 33 आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 6 के तहत अलग-अलग पाँच प्रकरण दर्ज किए गए हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजने की प्रक्रिया जारी है। छाल पुलिस की इस बड़ी कार्यवाही में थाना प्रभारी छाल निरीक्षक नासिर खान और थाना छाल के स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही है ।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश

       रायगढ़ जिले में अवैध जुआ, सट्टा एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध ‘ऑपरेशन अंकुश’ के तहत लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। कानून व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्तियों को बख्शा नहीं जाएगा।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

जन्मदिन पर होटल-रेस्टोरेंट नहीं, अस्पताल पहुंचे युवा व्यापारी विक्की अग्रवाल!

मरीजों को बांटे केले और फल, सेवा भाव के साथ मनाया जन्मदिन — मौजूद रहे भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज सतपती सहित जनप्रतिनिधि और स्वास्थ्य...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS