WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

आबकारी मंत्री लखन लाल देवांगन से जांजगीर-चांपा के दो पत्रकारों की सौजन्य मुलाकात

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37

जांजगीर-चांपा।
छत्तीसगढ़ शासन के माननीय आबकारी वाणिज्य एवं उद्योग तथा श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन से जिला जांजगीर-चांपा के वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र प्रसाद जायसवाल एवं पत्रकार मनीराम आजाद ने मंत्री लखन लाल देवांगन से सौजन्य मुलाकात की। आत्मीय एवं सौहार्दपूर्ण

वातावरण में हुई इस मुलाकात के दौरान प्रदेश के विकास जनहित के मुद्दों पत्रकारिता की भूमिका तथा जिले से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

पत्रकार राजेंद्र प्रसाद जायसवाल एवं मनीराम आजाद ने मंत्री श्री लखन लाल देवांगन का पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया तथा उनके सफल एवं जनहितैषी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने दोनों पत्रकारों का आत्मीय स्वागत करते हुए कहा कि लोकतंत्र में पत्रकारिता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि निष्पक्षतथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता समाज को सही दिशा देने का कार्य करता है।

उन्होंने पत्रकारों से अपेक्षा कि वे जनता की समस्याओं विकास कार्यों तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक निष्पक्ष रूप से पहुंचाते रहें ताकि समाज और शासन के बीच बेहतर संवाद स्थापित हो सके।
मुलाकात के दौरान प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं औद्योगिक विकास रोजगार सृजन श्रमिकों के हितों तथा राज्य के समग्र विकास को लेकर भी सकारात्मक चर्चा हुई।

दोनों पत्रकारों ने कहा कि वे भविष्य में भी जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहेंगे और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे।

spot_img
spot_img

Recent Posts

रायगढ़ में भगवान सहस्रबाहु की भव्य प्रतिमा का अनावरण, शिक्षा और नई पीढ़ी को आगे बढ़ाने पर हुआ मंथन

स्वास्थ्य और वित्त मंत्री ने किया प्रतिमा का अनावरण रायगढ़। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल एवं वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS