भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ में बड़ा धमाका! जिला कार्यकारिणी घोषित, लैलूंगा की कमान अब बजरंग अग्रवाल के हाथ

spot_img

प्रदेश नेतृत्व की सहमति से नई टीम का ऐलान, सरबजीत सिंह सोनी ने सौंपी अहम जिम्मेदारी, संगठन में नए जोश का संचार

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़

रायगढ़/लैलूंगा। भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल करते हुए जिला कार्यकारिणी, जिला पदाधिकारियों, कार्यसमिति सदस्यों एवं मंडल संयोजकों की घोषणा कर दी गई है। इस नई टीम में लैलूंगा के बजरंग अग्रवाल को भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ का मंडल संयोजक नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से लैलूंगा के व्यापारिक एवं भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

यह घोषणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन, भाजपा संभाग प्रभारी रामू रोहरा एवं जिला प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर के निर्देशानुसार की गई। साथ ही व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुभाष अग्रवाल तथा भाजपा जिला अध्यक्ष अरुण धर दीवान की अनुशंसा पर व्यापार प्रकोष्ठ जिला संयोजक सरबजीत सिंह सोनी ने नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया।

नई कार्यकारिणी में जिला पदाधिकारियों, कार्यसमिति सदस्यों और मंडल संयोजकों को जिम्मेदारियां सौंपते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसी क्रम में लैलूंगा मंडल की जिम्मेदारी बजरंग अग्रवाल को दी गई है।

संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया है कि नई टीम व्यापारियों को संगठन से जोड़ने, भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। बजरंग अग्रवाल की नियुक्ति पर लैलूंगा के भाजपा कार्यकर्ताओं और व्यापारियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए संगठन के प्रति उनके नेतृत्व पर भरोसा जताया है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

जन्मदिन पर होटल-रेस्टोरेंट नहीं, अस्पताल पहुंचे युवा व्यापारी विक्की अग्रवाल!

मरीजों को बांटे केले और फल, सेवा भाव के साथ मनाया जन्मदिन — मौजूद रहे भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज सतपती सहित जनप्रतिनिधि और स्वास्थ्य...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS