“माँ बंजारी के दरबार में गूंजी क्षेत्र की पुकार: ’20 वर्षों का इंतजार, अब सड़क निर्माण इस बार'”
शासन प्रशासन में बैठे अधिकारियों के सद्बुद्धि के लिए विशेष पूजा अर्चना किया गया।


लैलूँगा। केशला–तोलगे सड़क संघर्ष समिति द्वारा वर्षों से उपेक्षित एवं जर्जर केशला–तोलगे सड़क के शीघ्र निर्माण की कामना को लेकर मंगलवार को माँ बंजारी मंदिर, गोढ़ी चौक (सरसमाल) में विशेष पूजा-अर्चना एवं सामूहिक प्रार्थना का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे नागरिकों, महिलाओं, युवाओं एवं जनप्रतिनिधियों ने माँ बंजारी के समक्ष सड़क निर्माण के लिए प्रार्थना करते हुए शासन-प्रशासन में बैठे अधिकारियों को सद्बुद्धि प्रदान करने की कामना की।

गौरतलब है कि केशला–तोलगे सड़क पिछले लगभग 20 वर्षों से जर्जर स्थिति में है। यह सड़क लैलूँगा विधानसभा क्षेत्र की महत्वपूर्ण सड़क है, जिससे लगभग 15 ग्राम पंचायतों के हजारों लोग प्रतिदिन आवागमन करते हैं। सड़क की खराब स्थिति के कारण क्षेत्र के विद्यार्थियों को विद्यालय एवं महाविद्यालय पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, वहीं मरीजों को समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाने की समस्या बनी रहती है। किसान अपनी उपज बाजार तक ले जाने में परेशान हैं तथा आए दिन दुर्घटनाओं की घटनाएं भी सामने आती रहती हैं।

कार्यक्रम के दौरान संघर्ष समिति के सदस्यों ने कहा कि क्षेत्र की जनता पिछले दो दशकों से केवल घोषणाएं और आश्वासन सुन रही है, लेकिन आज तक सड़क निर्माण का कार्य धरातल पर दिखाई नहीं दिया। ऐसे में अब क्षेत्रवासी शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज शासन-प्रशासन तक पहुंचाने के लिए संगठित हो रहे हैं।

पूजा-अर्चना के पश्चात उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया कि सड़क निर्माण के लिए चलाए जा रहे जनजागरण अभियान को प्रत्येक गांव तक पहुंचाया जाएगा और अधिक से अधिक लोगों को इस आंदोलन से जोड़ा जाएगा। समिति ने स्पष्ट किया कि यह किसी व्यक्ति या राजनीतिक दल का आंदोलन नहीं, बल्कि क्षेत्र के हजारों नागरिकों के जीवन और भविष्य से जुड़ा जनहित का विषय है।

यदि शासन-प्रशासन द्वारा 31 जुलाई 2026 तक सड़क निर्माण प्रारंभ नहीं किया जाता है, तो क्षेत्र की जनता आगामी दिनों में आंदोलन को और व्यापक स्वरूप देने के लिए बाध्य होगी।

31 जुलाई तक की आगामी कार्ययोजना:

22 जुलाई 2026: प्रभावित पंचायतों के सरपंचों एवं स्व-सहायता महिला समूहों को आंदोलन में शामिल होने हेतु आमंत्रण।
23 जुलाई 2026:केशला बाजार में जनसमर्थन एवं हस्ताक्षर अभियान।
24 जुलाई 2026: स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं प्रबुद्धजनों से संपर्क।
25 जुलाई 2026: प्रभावित गांवों में व्यापक जनसंपर्क एवं जनजागरण अभियान।
26 जुलाई 2026: जनसमर्थन पत्रक अभियान का प्रथम चरण।
27 जुलाई 2026: जनसमर्थन पत्रक अभियान का द्वितीय चरण एवं ग्रामीणों से संवाद।
28 जुलाई 2026: जनसंपर्क एवं जनजागरण कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को आंदोलन की जानकारी देना।
29 जुलाई 2026: वीडियो, रील्स एवं सोशल मीडिया के माध्यम से क्षेत्रवासियों से आंदोलन में जुड़ने की अपील।
30 जुलाई 2026: केशला एवं लमडाँड़ क्षेत्र के विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से प्रतीकात्मक समर्थन की अपील।
31 जुलाई 2026: प्रभावित 15 ग्राम पंचायतों में मशाल यात्रा निकालकर सड़क निर्माण हेतु अंतिम जनआह्वान।

केशला-तोलगे सड़क संघर्ष समिति ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि यह केवल सड़क की लड़ाई नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित और बेहतर भविष्य की लड़ाई है। समिति ने सभी वर्गों—महिलाओं, युवाओं, किसानों, व्यापारियों एवं विद्यार्थियों—से आंदोलन में सक्रिय सहभागिता की अपील की है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

आपातकालीन सेवा डॉयल 112 के कार्यप्रणाली की रेंज आईजी ने की समीक्षा

डॉयल 112 के नोडल अधिकारियों/डीसीसी के कर्मचारी सहित ड्यूटी में तैनात कर्मचारी/वाहन चालकों को व्हीसी के माध्यम से दिये आवश्यक दिशा-निर्देश पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

लैलूँगा, कोतरारोड़ और जूटमिल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 5 तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन आघात का ताबड़तोड़ प्रहार, 48 घंटे में 83.840 लीटर महुआ शराब जब्तअवैध शराब कारोबारियों पर लगातार शिकंजा, सभी आरोपी न्यायिक रिमांड पर    पत्रकार हीरालाल...