20 साल का सब्र टूटा! अब सड़क नहीं तो चक्का जाम… केशला-तोलगे संघर्ष समिति का अल्टीमेटम, 1 अगस्त को थमेगा आवागमन

रवि भगत की अगुवाई में एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, 31 जुलाई तक सड़क निर्माण शुरू नहीं हुआ तो हजारों ग्रामीण करेंगे शांतिपूर्ण चक्का जाम

spot_img

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़


लैलूंगा। केशला-तोलगे सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर अब क्षेत्रवासियों का आक्रोश खुलकर सामने आ गया है। लगभग 20 वर्षों से जर्जर पड़ी केशला-तोलगे सड़क के निर्माण की मांग को लेकर केशला-तोलगे सड़क संघर्ष समिति ने शनिवार को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) लैलूंगा को ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी है कि यदि 31 जुलाई 2026 तक सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया, तो 1 अगस्त 2026 को क्षेत्र की जनता शांतिपूर्ण चक्का जाम करेगी।

रवि भगत संघर्ष समिति की ओर से रवि भगत के नेतृत्व में बड़ी संख्या में समर्पित कार्यकर्ता एवं ग्रामीण एसडीएम कार्यालय पहुंचे और प्रशासन को आंदोलन की विधिवत सूचना दी। ज्ञापन में बताया गया कि इस सड़क से करीब 15 ग्राम पंचायतों के हजारों लोग प्रतिदिन आवागमन करते हैं, लेकिन सड़क की जर्जर हालत के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं और विद्यार्थियों, किसानों, मजदूरों, व्यापारियों तथा मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

समिति ने बताया कि सड़क निर्माण की मांग को लेकर पिछले कई दिनों से गांव-गांव में जनजागरण, जनसंपर्क और जनसमर्थन अभियान चलाया जा रहा है। इसके बावजूद यदि शासन-प्रशासन ने समय रहते निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया, तो क्षेत्र की जनता लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से सड़क पर उतरकर अपना विरोध दर्ज कराएगी।

रवि भगत ने कहा कि यह आंदोलन किसी राजनीतिक उद्देश्य से नहीं, बल्कि क्षेत्र के हजारों लोगों के हित और वर्षों पुरानी जनसमस्या के समाधान के लिए किया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल सड़क निर्माण शुरू कराने की मांग करते हुए कहा कि यदि समय सीमा तक कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो 1 अगस्त का चक्का जाम आंदोलन तय है।

क्षेत्र में इस घोषणा के बाद लोगों के बीच व्यापक चर्चा शुरू हो गई है। अब सभी की निगाहें प्रशासन के अगले कदम पर टिकी हैं कि क्या 31 जुलाई से पहले सड़क निर्माण शुरू होगा या फिर 1 अगस्त को केशला-तोलगे मार्ग पर बड़ा जनआंदोलन देखने को मिलेगा।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

गीतिका चक्रधर ने कथक की भाव-भंगिमाओं से बांधा समां

रायगढ़, 15 सितम्बर 2026/ 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 की संगीत संध्या में युवा कथक कलाकार गीतिका चक्रधर ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से दर्शकों को...

CHHATTISGARH NEWS

गीतिका चक्रधर ने कथक की भाव-भंगिमाओं से बांधा समां

रायगढ़, 15 सितम्बर 2026/ 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 की संगीत संध्या में युवा कथक कलाकार गीतिका चक्रधर ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से दर्शकों को...

RAIGARH NEWS

गीतिका चक्रधर ने कथक की भाव-भंगिमाओं से बांधा समां

रायगढ़, 15 सितम्बर 2026/ 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 की संगीत संध्या में युवा कथक कलाकार गीतिका चक्रधर ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से दर्शकों को...