
वृक्ष हैं तो कल है, प्रकृति बचेगी तभी मानव जीवन सुरक्षित रहेगा” – डॉ. ईश्वर प्रसाद शुक्ला
बिर्रा। जन्मदिन को उत्सव के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने की अनूठी पहल करते हुए सिलादेही के पूर्व जनपद सदस्य एवं पूर्व सभापति फिरतराम साहू की धर्मपत्नी श्रीमती शांति साहू के जन्मदिवस पर हसदेव नदी तट स्थित फार्म हाउस में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में फलदार एवं औषधीय प्रजातियों के पौधे लगाकर प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया गया।

डॉ. ईश्वर प्रसाद शुक्ला की गरिमामयी उपस्थिति में आम, अमरूद, मुनगा, जामुन, नारियल, चंदन और सुपाड़ी सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने पौधों के संरक्षण और नियमित देखभाल का भी संकल्प लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. ईश्वर प्रसाद शुक्ला ने कहा कि “वृक्ष हैं तो कल है।” उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के दौर में प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह अधिक से अधिक पौधे लगाए और उनका संरक्षण करे। पेड़ केवल पर्यावरण को संतुलित नहीं रखते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य भी प्रदान करते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ और अन्य शुभ अवसरों को वृक्षारोपण से जोड़कर प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

इस अवसर पर साकेत शुक्ला, डॉ. शुभम शुक्ला, डॉ. आकृति शुक्ला, जितेंद्र तिवारी, शुभ शुक्ला, फिरतराम साहू, श्रीमती शांति साहू, योगेश कुमार, श्रीमती माधुरी साहू, सतीश कुमार साहू, राजकुमार पटेल, डॉ. कुश पटेल, नेतराम पटेल, संतोष कुमार, निर्मला देवी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे।
जन्मदिन के इस आयोजन ने समाज को यह संदेश दिया कि यदि हर व्यक्ति अपने जीवन के विशेष अवसर पर एक पौधा लगाए और उसकी देखभाल करे, तो आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सुरक्षित, हरित और स्वच्छ वातावरण का निर्माण किया जा सकता है।









