पत्रकारिता की गरिमा बनाए रखें, लोकतंत्र को करें और मजबूत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

बिलासपुर संभाग जिला कोरबा


कोरबा प्रेस क्लब के शपथ ग्रहण समारोह में 20 लाख रुपये की सहायता की घोषणा, नई कार्यकारिणी ने संभाली जिम्मेदारी

कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव ने पत्रकारों से लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की भूमिका को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को सही दिशा दिखाने और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने का महत्वपूर्ण दायित्व भी निभाती है।


पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार, रामपुर में आयोजित समारोह में उप मुख्यमंत्री ने प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने कोरबा प्रेस क्लब के विकास एवं गतिविधियों के लिए 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा करते हुए कहा कि पत्रकारों के हित और संस्थागत विकास के लिए राज्य सरकार सदैव सकारात्मक सहयोग प्रदान करेगी।


श्री साव ने कहा कि डिजिटल युग और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के बढ़ते प्रभाव के बीच पत्रकारिता की जिम्मेदारी पहले से अधिक बढ़ गई है। ऐसे समय में निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता ही समाज का विश्वास बनाए रख सकती है। उन्होंने युवा और अनुभवी पत्रकारों के समन्वय को समय की आवश्यकता बताते हुए कोरबा प्रेस क्लब की सक्रिय भूमिका की सराहना की।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि मीडिया शासन और जनता के बीच मजबूत सेतु का कार्य करती है। पत्रकारों को निर्भीकता, निष्पक्षता और सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ अपनी भूमिका निभाते रहना चाहिए।


समारोह में महापौर संजू देवी राजपूत, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह कँवर, नगर निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर, रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष मोहन तिवारी, बिलासपुर प्रेस क्लब के अभिजीत मिश्रा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।

इस अवसर पर कोरबा प्रेस क्लब के अध्यक्ष नौशाद खान, उपाध्यक्ष राजकुमार शाह, सचिव दिनेश राज, उप सचिव हरीश तिवारी, कोषाध्यक्ष दुर्गेश श्रीवास्तव तथा अन्य कार्यकारिणी सदस्यों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेकर संगठन को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया

बिलासपुर संभाग हेड
बिलासपुर संभाग हेड
बिलासपुर संभाग हेड
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

कुंजारा–तोलगे–मिलूपारा सड़क निर्माण की मांग को लेकर कांग्रेस का एसडीएम कार्यालय घेराव, बैरिकेड तोड़कर प्रशासन तक पहुंची रैली

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ लैलूंगा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लैलूंगा के तत्वावधान और लैलूंगा विधायक श्रीमती विद्यावती सिदार के नेतृत्व में आज कुंजारा–तोलगे–मिलूपारा सड़क...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

अभियान संवेदना” के तहत भूपदेवपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, नाबालिग का शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

आरोपी युवक से वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में भेजा गया न्यायिक रिमांड परमहिला सुरक्षा के मामलों में रायगढ़ पुलिस...