बरसात से पहले स्वच्छता सैनिकों की सुरक्षा कवच! CMO ममता चौधरी ने स्वच्छता दीदियों को बांटे रेनकोट, सेवा भावना को मिला नया संबल

spot_img

बरसात से पहले स्वच्छता सैनिकों की सुरक्षा कवच! CMO ममता चौधरी ने स्वच्छता दीदियों को बांटे रेनकोट, सेवा भावना को मिला नया संबल

नगर पंचायत लैलूंगा की पहल—मूसलाधार बारिश में भी सफाई व्यवस्था रहेगी सुचारु, स्वच्छता दीदियों का बढ़ाया गया हौसला।

लैलूंगा। लगातार हो रही भारी बारिश के बीच नगर पंचायत लैलूंगा ने स्वच्छता व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए सराहनीय पहल की है। नगर पंचायत की मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) ममता चौधरी ने नगर पंचायत में कार्यरत स्वच्छता दीदियों को रेनकोट वितरित किए, ताकि वे बारिश के दौरान भी सुरक्षित रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें।

रेनकोट वितरण के दौरान CMO ममता चौधरी ने कहा कि स्वच्छता दीदियां नगर की सफाई व्यवस्था की मजबूत आधारशिला हैं। बारिश के मौसम में उन्हें कई कठिन परिस्थितियों में कार्य करना पड़ता है। ऐसे में उनकी सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेनकोट उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे वे बिना किसी परेशानी के अपने कार्य को जारी रख सकें।

इस अवसर पर स्वच्छता दीदियों ने नगर पंचायत प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बारिश के मौसम में रेनकोट मिलने से उन्हें काफी राहत मिलेगी और वे पहले की तरह पूरे उत्साह से शहर को स्वच्छ रखने में अपना योगदान देती रहेंगी।

नगरवासियों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे कर्मचारियों के हित में उठाया गया सकारात्मक कदम बताया। नगर पंचायत की इस पहल से यह संदेश गया कि स्वच्छता कर्मियों की सुरक्षा और सम्मान को भी प्रशासन प्राथमिकता दे रहा है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

चंदन चौक में गूंजा गणपति बप्पा का जयकारा!ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच भव्य गणेश प्रतिमा की स्थापना, रात में नाटक-आर्केस्ट्रा और जागरण से सजेगा...

सुरंगपानी। ग्राम पंचायत सुरंगपानी के चंदन चौक में गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। विधि-विधान से पूजा-पाठ और ढोल-नगाड़ों की...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS