लाईवलीहुड कॉलेज रायगढ़ में विभिन्न ट्रेडों के निःशुल्क प्रशिक्षण के लिए प्रवेश शुरू

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़


रायगढ़, 30 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत लाईवलीहुड कॉलेज रायगढ़ में वर्ष 2026-27 के लिए विभिन्न ट्रेडों में निःशुल्क गैर-आवासीय प्रशिक्षण हेतु प्रवेश प्रारंभ हो गया है। इच्छुक युवक-युवतियां निर्धारित योग्यता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।
        जिला परियोजना लाईवलीहुड कालेज सोसायटी से प्राप्त जानकारी के अनुसार कॉलेज में इलेक्ट्रिशियन, इलेक्ट्रिशियन डोमेस्टिक सॉल्यूशन, जल वितरण संचालक (नल जल मित्र), सोलर पी.वी. इंस्टॉलर (सूर्यमित्र), फ्रंटलाइन हेल्थ केयरगिविंग एसोसिएट (नर्सिंग), जीएसटी असिस्टेंट तथा जनरल ड्यूटी असिस्टेंट जैसे पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। प्रशिक्षण के लिए अभ्यर्थियों की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होना आवश्यक है। स्थानीय प्रशिक्षणार्थियों के लिए निःशुल्क बस सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराए जाएंगे।
          इच्छुक अभ्यर्थी लाईवलीहुड कॉलेज, केआईटी कॉलेज के पास, अग्रसेन आईटीआई के बगल, उड़ीसा रोड, गढ़उमरिया, रायगढ़ पहुंचकर या मोबाइल नंबर 9752593616, 9420166369 एवं 7067109343 पर संपर्क कर पंजीयन करा सकते हैं। इसके अलावा घर बैठे क्यूआर कोड के माध्यम से भी स्व-पंजीयन की सुविधा उपलब्ध है। क्यूआर कोड अथवा लिंक प्राप्त करने के लिए 8959719188 पर व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

जर्जर कम्पोजिट बिल्डिंग की बदहाली पर कर्मचारियों का फूटा आक्रोश, समस्याओं के समाधान के लिए कलेक्टर को सौंपा पांच सूत्रीय ज्ञापन

बिलासपुर संभाग बिलासपुर पुरानी कम्पोजिट बिल्डिंग की जर्जर हालत और लगातार बढ़ती मूलभूत समस्याओं को लेकर शासकीय विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बुधवार...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

उद्यानिकी फसलों के लिए फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ रायगढ़, 30 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा खरीफ मौसम 2026-27 के लिए पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना (आरडब्ल्यूबीसीआईएस)...