एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को मिला बिलासपुर पुलिस का साथ, थाना-चौकियों से आवासीय परिसरों तक हुआ पौधारोपण

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर आज पुलिस उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में जिला पुलिस द्वारा जिले के सभी थाना चौकी, पुलिस लाइन, आवासी परिसर पर पुलिस अधिकारी कर्मचारी द्वारा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा प्रकृति और मातृत्व के सम्मान का संदेश जन-जन तक पहुँचाना रहा।

इस अवसर पर निलयम पुलिस आवासी परिसर में पुलिस उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, अति0 पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल (शहर), अति0 पुलिस अधीक्षक ( ग्रामीण)  मधुलिका सिंह , अति0 पुलिस अधीक्षक ( यातायात) रामगोपाल करियारे, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन  परमेश्वर तिलकवार, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली तिलेश्वर प्रसाद यादव,

मंजुलता केरकेट्टा (DSP लाइन), प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक आकाश चौधरी, रक्षित निरीक्षक भूपेंद्र गुप्ता एवं अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ जिला बिलासपुर के थाना चौकी और आवासी परिसर में 2000 से अधिक पौधारोपण किया गया तथा सभी को अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनके संरक्षण का संकल्प दिलाया।

उन्होंने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल ने जिस प्रकार राष्ट्र की एकता और अखंडता को सुदृढ़ किया, उसी प्रकार प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह पर्यावरण संरक्षण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाकर आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित एवं स्वच्छ भारत के निर्माण में योगदान दे ।

कार्यक्रम में पुलिस अधिकारी कर्मचारियों, पुलिस परिवार एवं उपस्थित नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान को जन-आंदोलन बनाने का संकल्प लिया। सभी ने पौधारोपण के साथ-साथ पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का भी संकल्प लिया।

जिला पुलिस समस्त नागरिकों से अपील करती है कि वे सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर अपनी माता के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएँ तथा उसके संरक्षण का दायित्व निभाते हुए पर्यावरण संरक्षण के इस महाअभियान से जुड़ें।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के वृहद वृक्षारोपण व साइकिल वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक

बिलासपुर - भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, जिला संघ बिलासपुर के तत्वावधान में स्वामी आत्मानंद कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला, चकरभाटा में आयोजित वृहद वृक्षारोपण एवं...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

पुसौर में जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव, नवप्रवेशी बच्चों का हुआ आत्मीय स्वागत शिक्षा से बदलता है जीवन और समाज का भविष्य: ओपी चौधरी

जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी बच्चों का हुआ आत्मीय स्वागत कक्षा 10 वीं एवं कक्षा 12 वीं के 50 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों का...