सीसीटीएनएस कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित, डाटा एंट्री की गुणवत्ता एवं समयबद्धता पर पुलिस अधीक्षक कोरबा का विशेष जोर

कोरबा -पुलिस अधीक्षक कोरबा द्वारा जिले में संचालित सीसीटीएनएस (Crime and Criminal Tracking Network & Systems) कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के समस्त थाना एवं चौकी स्तर पर सीसीटीएनएस से संबंधित कार्यों, लंबित प्रकरणों तथा विभिन्न मॉड्यूलों में डाटा एंट्री की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।

समीक्षा के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थाना  से जुड़े सीसीटीएनएस कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि सीसीटीएनएस में दर्ज की जाने वाली प्रत्येक प्रविष्टि पूर्णतः सही, त्रुटिरहित एवं समयबद्ध हो। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण डाटा एंट्री से न केवल अनुसंधान कार्य अधिक प्रभावी होता है, बल्कि न्यायालयीन प्रक्रिया एवं अपराध संबंधी अभिलेखों की विश्वसनीयता भी सुनिश्चित होती है।

बैठक में विशेष रूप से फॉर्म एंट्री, MedLEaPR, VCNB, ई-साक्ष्य, अंतिम प्रतिवेदन (Final Report), मालखाना एंट्री, e Sign FIR/Chargsheet, सहित अन्य आवश्यक मॉड्यूलों की समीक्षा करते हुए सभी लंबित प्रविष्टियों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया कि प्रत्येक डाटा एंट्री में प्रार्थी, आरोपी एवं पीड़ित का नाम, पिता/पति का नाम, मोबाइल नंबर तथा अन्य आवश्यक विवरणों का सत्यापन कर ही प्रविष्टि की जाए। किसी भी प्रकार की त्रुटिपूर्ण अथवा अपूर्ण जानकारी भविष्य में तकनीकी एवं न्यायिक कठिनाइयों का कारण बन सकती है, इसलिए प्रत्येक प्रविष्टि की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए।

बैठक के अंत में पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से टीम भावना के साथ कार्य करते हुए सीसीटीएनएस के प्रत्येक मॉड्यूल में शत-प्रतिशत गुणवत्ता, शुद्धता एवं समयबद्धता बनाए रखने का आह्वान किया।

बैठक के दौरान सीसीटीएनएस कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन, समयबद्ध डाटा एंट्री, लंबित कार्यों के प्रभावी निराकरण एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य निष्पादन करने वाले सीसीटीएनएस कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों का सम्मान अन्य कर्मचारियों को भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा तथा जिले में सीसीटीएनएस कार्यों की गुणवत्ता को और अधिक सुदृढ़ बनाएगा।

उन्होंने सभी को निर्देश दिए कि सीसीटीएनएस के लंबित कार्यों की नियमित निर्धारित समय-सीमा के भीतर शत-प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण डाटा एंट्री सुनिश्चित करें।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

श्रावण मास के प्रारंभ पर सरपंच संजय राज ने क्षेत्रवासियों को दी शुभकामनाएं

कोरबा। पवित्र श्रावण मास के शुभारंभ के अवसर पर ग्राम पंचायत बोईदा के सरपंच संजय राज ने समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

पुसौर में जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव, नवप्रवेशी बच्चों का हुआ आत्मीय स्वागत शिक्षा से बदलता है जीवन और समाज का भविष्य: ओपी चौधरी

जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी बच्चों का हुआ आत्मीय स्वागत कक्षा 10 वीं एवं कक्षा 12 वीं के 50 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों का...