“शिक्षा की राह बनी दलदल! मेडरमांड में कीचड़ के बीच स्कूल पहुंचने को मजबूर मासूम, बदहाल सड़क ने बढ़ाई ग्रामीणों की मुश्किलें; सरपंच-सचिव और जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर उठे बड़े सवाल”

स्कूल जाने का रास्ता बना दलदल! मेडरमांड में कीचड़ ने रोकी बच्चों की राह, सरपंच-सचिव और जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर उठे सवाल

लैलूंगा। ग्राम पंचायत केशला के आश्रित ग्राम मेडरमांड में स्कूल मोहल्ला जाने वाला मुख्य मार्ग इन दिनों पूरी तरह कीचड़ से पट गया है। हल्की बारिश के बाद ही सड़क दलदल में तब्दील हो जाती है, जिससे स्कूली बच्चों, ग्रामीणों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों को रोज भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि कई बार इस समस्या की जानकारी पंचायत प्रतिनिधियों को दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण बच्चों को स्कूल पहुंचने में कठिनाई हो रही है, वहीं राहगीरों के फिसलकर घायल होने का भी खतरा बना हुआ है।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर सरपंच, सचिव और जनप्रतिनिधि इस गंभीर समस्या पर मौन क्यों हैं? ग्रामीणों का आरोप है कि विकास के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि स्कूल तक जाने का रास्ता भी सुरक्षित नहीं है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि स्कूल मोहल्ला मार्ग की तत्काल मरम्मत कराकर कीचड़ से राहत दिलाई जाए, ताकि बच्चों और ग्रामीणों को आवागमन में होने वाली परेशानी से निजात मिल सके। यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीण आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

फर्जी बिल-वाउचर बनाकर कंपनी को पहुंचाई थी लाखों की आर्थिक क्षति, 4 माह से चल रहा था फरार

ऑपरेन क्लीन हंट : ट्रांसपोर्ट कंपनी से ₹32 लाख की धोखाधड़ी का फरार आरोपी गिरफ्तारकोतवाली पुलिस की सटीक मुखबिर सूचना पर दरोगापारा से दबोचा...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

फर्जी बिल-वाउचर बनाकर कंपनी को पहुंचाई थी लाखों की आर्थिक क्षति, 4 माह से चल रहा था फरार

ऑपरेन क्लीन हंट : ट्रांसपोर्ट कंपनी से ₹32 लाख की धोखाधड़ी का फरार आरोपी गिरफ्तारकोतवाली पुलिस की सटीक मुखबिर सूचना पर दरोगापारा से दबोचा...