रायगढ़ में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन: 16 नाबालिग वाहन चालकों पर कार्रवाई, अभिभावकों पर भी चला कानून का डंडा, एसएसपी शशि मोहन सिंह बोले— सड़क सुरक्षा से कोई समझौता नहीं, बच्चों को वाहन सौंपने वालों पर लगातार होगी सख्त कार्रवाई

spot_img

रायगढ़ – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में रायगढ़ यातायात पुलिस द्वारा शहर में नाबालिग वाहन चालकों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत शहर के विभिन्न स्कूलों, मुख्य चौक-चौराहों एवं प्रमुख मार्गों पर सघन जांच की गई, जहां बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस दोपहिया वाहन चलाते पाए गए 16 नाबालिग वाहन चालकों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई।

रायगढ़ पुलिस ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को वाहन चलाने की अनुमति न दें, यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करें तथा सुरक्षित, अनुशासित और जिम्मेदार यातायात व्यवस्था बनाने में पुलिस का सहयोग करें।

यातायात पुलिस ने कहा कि नाबालिगों द्वारा वाहन चलाना सड़क दुर्घटनाओं का एक प्रमुख कारण है और इससे न केवल स्वयं नाबालिग का जीवन खतरे में पड़ता है, बल्कि अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा भी प्रभावित होती है। इसी उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया गया है, जिसे आगामी दिनों में भी निरंतर जारी रखा जाएगा।

👉🏻 एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश

“नाबालिगों के हाथों में वाहन देना केवल कानून का उल्लंघन नहीं, बल्कि उनके जीवन और दूसरों की सुरक्षा को भी गंभीर खतरे में डालना है। सभी अभिभावक अपने बच्चों को वाहन चलाने से रोकें और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाने में पुलिस का सहयोग करें।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायपुर में गूंजी आदिवासी युवाओं की हुंकार, लैलूँगा से शिवशंकर पैंकरा के नेतृत्व में टीम ने दर्ज कराई दमदार मौजूदगीप्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन में...

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ 06 अक्टूबर 2026 | रायगढ़ सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग का प्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन-2026 भव्य रूप से संपन्नहजारों...

CHHATTISGARH NEWS

रायपुर में गूंजी आदिवासी युवाओं की हुंकार, लैलूँगा से शिवशंकर पैंकरा के नेतृत्व में टीम ने दर्ज कराई दमदार मौजूदगीप्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन में...

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ 06 अक्टूबर 2026 | रायगढ़ सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग का प्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन-2026 भव्य रूप से संपन्नहजारों...

RAIGARH NEWS

15 साल से फरार हत्या मामले की वारंटी को लैलूँगा पुलिस ने जूटमिल से दबोचा

ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत पुलिस ने पुराने गिरफ्तारी वारंट की तलाश में जुटाई जानकारी, पहचान छिपाकर रह रही थी महिला     पत्रकार हीरालाल राठिया...