
कोरबा/ युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कोरबा जिले में कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में “माय भारत युवा कार्यक्रम” का प्रभावी संचालन किया जा रहा हैं।इस कड़ी में “माय भारत कार्यक्रम दिनांक 2 अगस्त,2026 रविवार को नशामुक्त भारत अभियान के तहत शासकीय ई.व्ही.पी.जी. कॉलेज कोरबा में प्रातः 9:30 बजे से 11:30 बजे तक “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया हैं।इस कार्यक्रम में भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी देश के 10000 स्थानों पर युवाओं को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करेंगे।








