खोखरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 5.2 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ – कलेक्टर के निर्देशन एवं सहायक आयुक्त आबकारी  अभिषेक तिवारी के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में प्राप्त शिकायत के आधार पर आबकारी वृत्त रायगढ़ (दक्षिण) की टीम ने ग्राम खोखरा, थाना पुसौर क्षेत्र में छापामार कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान त्रिवेणी सारथी के कब्जे से 5.200 लीटर अवैध हाथ भट्ठी महुआ शराब, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 1,040 रुपये है, बरामद की गई। आबकारी विभाग ने आरोपी को गिरफ्तार कर छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा के तहत प्रकरण दर्ज करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। इस कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक राजेन्द्र मेहर, आबकारी मुख्य आरक्षक दिनेश्वर सिंह कंवर एवं महिला आबकारी आरक्षक सविता चक्रेश की भूमिका रही।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

बांसाझाल में पुलिया क्षतिग्रस्त, रतनपुर–पेंड्रा–अमरकंटक मार्ग बंद; प्रशासन ने जारी किए वैकल्पिक रूट

बिलासपुर/रतनपुर। रतनपुर–बेलगहना–गौरेला-पेंड्रा–अमरकंटक मुख्य मार्ग पर ग्राम बांसाझाल स्थित पुलिया क्षतिग्रस्त होने से इस महत्वपूर्ण मार्ग पर यातायात अस्थायी रूप से बाधित हो गया है।...

CHHATTISGARH NEWS

छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की आतंकी हमले में मौत !

छत्तीसगढ़ - जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों, दीपक कुमार रात्रे और भूपेंद्र कुमार भैना, की मौत हो...

RAIGARH NEWS

अभियान संवेदना’ की बड़ी सफलता—16 वर्षीय नाबालिग बालिका सकुशल बरामद, विवाह का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो समेत गंभीर धाराओं में...

एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश: महिला संबंधी शिकायतों पर तत्काल, संवेदनशील और कानूनसम्मत कार्रवाई हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन...