बांसाझाल में पुलिया क्षतिग्रस्त, रतनपुर–पेंड्रा–अमरकंटक मार्ग बंद; प्रशासन ने जारी किए वैकल्पिक रूट

spot_img


बिलासपुर/रतनपुर। रतनपुर–बेलगहना–गौरेला-पेंड्रा–अमरकंटक मुख्य मार्ग पर ग्राम बांसाझाल स्थित पुलिया क्षतिग्रस्त होने से इस महत्वपूर्ण मार्ग पर यातायात अस्थायी रूप से बाधित हो गया है। पुलिया को हुए नुकसान के चलते वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।राष्ट्रीय राजमार्ग-45 के अधिकारी एवं कर्मचारी मौके पर पहुंचकर पुलिया की मरम्मत और यातायात बहाल करने के कार्य में जुटे हुए हैं। प्रशासन का कहना है कि मार्ग को पूरी तरह सामान्य होने में कुछ समय लग सकता है।यातायात प्रभावित होने के बाद प्रशासन ने वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए हैं।

छोटी कारों एवं छोटी बसों को रतनपुर से बांसाझाल घटना स्थल के पहले दाहिनी ओर मुड़कर बारीडीह बस्ती होते हुए मुख्य मार्ग से गौरेला-पेंड्रा जाने की सलाह दी गई है। यह मार्ग केवल छोटे वाहनों के लिए उपयुक्त है।वहीं बड़े एवं अन्य वाहनों के लिए रतनपुर शनिचरी चौक से जूना शहर, जोगीपुर चौक, अमाली, कंचनपुर होते हुए बेलगहना रोड तथा रतनपुर–कोटा–बेलगहना–पेंड्रा मार्ग का उपयोग करने की सलाह दी गई है।

पुलिस और जिला प्रशासन ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे क्षतिग्रस्त पुलिया वाले मार्ग पर जाने से बचें, केवल निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें तथा यातायात पुलिस एवं प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें। प्रशासन ने लोगों से सहयोग की भी अपील की है ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित की जा सके।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

जिंदल बजाज में ऑफरों की बंपर बरसात! ₹12,000 तक की सीधी बचत… ₹7,999 से डाउन पेमेंट और बिना प्रोसेसिंग फीस के नई पल्सर घर...

पत्थलगांव। अगर आप नई बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो पालीडीह चौक, जशपुर रोड, पत्थलगांव स्थित जिंदल बजाज लेकर आया है ग्राहकों...

CHHATTISGARH NEWS

जिंदल बजाज में ऑफरों की बंपर बरसात! ₹12,000 तक की सीधी बचत… ₹7,999 से डाउन पेमेंट और बिना प्रोसेसिंग फीस के नई पल्सर घर...

पत्थलगांव। अगर आप नई बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो पालीडीह चौक, जशपुर रोड, पत्थलगांव स्थित जिंदल बजाज लेकर आया है ग्राहकों...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ में 16 अक्टूबर को ‘शुभारंभ 26’ डांडिया महाकुंभ, बॉलीवुड गायकों के साथ होगा लाइव म्यूजिक और डांडिया

बंसीवट मैरिज गार्डन में शाम 6 बजे से आयोजन; BookMyShow पर टिकट बुकिंग शुरू, प्रतिभागियों के लिए दो दिवसीय निःशुल्क डांस वर्कशॉप 16 अक्टूबर को...