सरेआम चाकू लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार, कोनी पुलिस ने भेजा जेल

spot_img


बिलासपुर । बिलासपुर जिले में गुंडागर्दी और हथियारों के बल पर आम लोगों में भय का माहौल बनाने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोनी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। आरोपी के कब्जे से एक नाग चाकू भी बरामद किया गया है।पुलिस के अनुसार, थाना कोनी में अपराध क्रमांक 428/2026 के तहत धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान चंदर उर्फ टोबो वर्मा (20 वर्ष), पिता दिलहरण वर्मा, निवासी ग्राम जलसो, थाना कोनी, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में गुंडागर्दी और हथियार लेकर लोगों में दहशत फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक (कोतवाली) गगन कुमार के मार्गदर्शन में कोनी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि टाटी नाला सेमरताल-जलसो रोड के पास एक युवक हाथ में चाकू लेकर राहगीरों को डरा-धमका रहा है।सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक नाग चाकू बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।कोनी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर लोगों में भय का वातावरण बनाने वालों के विरुद्ध आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

जिंदल बजाज में ऑफरों की बंपर बरसात! ₹12,000 तक की सीधी बचत… ₹7,999 से डाउन पेमेंट और बिना प्रोसेसिंग फीस के नई पल्सर घर...

पत्थलगांव। अगर आप नई बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो पालीडीह चौक, जशपुर रोड, पत्थलगांव स्थित जिंदल बजाज लेकर आया है ग्राहकों...

CHHATTISGARH NEWS

जिंदल बजाज में ऑफरों की बंपर बरसात! ₹12,000 तक की सीधी बचत… ₹7,999 से डाउन पेमेंट और बिना प्रोसेसिंग फीस के नई पल्सर घर...

पत्थलगांव। अगर आप नई बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो पालीडीह चौक, जशपुर रोड, पत्थलगांव स्थित जिंदल बजाज लेकर आया है ग्राहकों...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ में 16 अक्टूबर को ‘शुभारंभ 26’ डांडिया महाकुंभ, बॉलीवुड गायकों के साथ होगा लाइव म्यूजिक और डांडिया

बंसीवट मैरिज गार्डन में शाम 6 बजे से आयोजन; BookMyShow पर टिकट बुकिंग शुरू, प्रतिभागियों के लिए दो दिवसीय निःशुल्क डांस वर्कशॉप 16 अक्टूबर को...